back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुकेश अंबानी की कंपनी RIL इस तारीख को करने जा रही पहली तिमाही नतीजे का ऐलान, बताया इतने प्रॉफिट की है उम्मीद

एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज वित्त वर्ष 2026 के पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान 18 जुलाई को करेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज यानी (RIL) वित्त वर्ष 2026 के पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान 18 जुलाई को करेगी। जिसमें कंपनी ने 11 जुलाई को एक्सचेंज में इसकी जानकारी दी। जहां, अगले शुक्रवार को बोर्ड की बैठक होगी। जिसमें पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान भी किया जाना है। 

18 जुलाई को होगी बोर्ड की बैठक

बता दे, कंपनी ने जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को बोर्ड की बैठक के बाद 30 जून, 2025 को खत्म हो रहे तिमाही के नतीजों पर चर्चा करने के लिए एक एनालिस्ट मीट भी रखी जाएगी। जिसमें कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटस, तिमाही के नतीजों और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चां हो सकती है। 

इतने मुनाफे की है उम्मीद

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एनालिस्ट्स के मुताबिक, पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रॉफिट टैक्स देने के बाद 29 परसेंट तक का इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। टैक्स चुकाने के बाद कंपनी को 19,517 करोड़ रुपये प्रॉफिट होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि, 9000 करोड़ रुपये का बड़ा योगदान एशियन पेंट्स में अपनी हिस्सेदारी बेचने से देखने को मिल सकता है। बता दें कि रिलायंस ने 12 जून, 2025 को एशियन पेंट्स में अपनी 3.64 परसेंट हिस्सेदारी करीब 7,703 करोड़ रुपये में बेच दी। इसके बाद 16 जून को अपनी बाकी हिस्सेदारी भी बेच दी। 

पहली तिमाही में पिछले साल के 2,31,784 करोड़ रुपये के मुकाबले शुद्ध बिक्री एक परसेंट की गिरावट के साथ 2,29,475.7 करोड़ रुपये रह सकती है। इसमें ब्रोकरेज का अनुमान है कि, RIL के कंसोलिडेटेड एबिटा में 15.4 परसेंट की बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि ओ2सी, डिजिटल और रिटेल में 19-20 परसेंट की सालाना वृद्धि से भरपाई कमजोर E&P से होगी। 

इस बीच, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अनुमान लगाया है कि, पहली तिमाही में आरआईएल का प्रॉफिट टैक्स देने के बाद 32% की बढ़त के साथ करीब 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इस दौरान इसका रेवेन्यू भी 15% बढ़कर 2,66,100 करोड़ रुपये होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵