back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Update: बढ़त के साथ खुला बाजार, विप्रो समेत इन शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

Top Shares: शेयर बाजार में आज तेजी है। करीब-करीब सभी सेक्टर में खरीदारी दिख रही है। पिछले हफ्ते बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। घरेलू शेयर बाजार के करीब सभी इंडेक्सों में आज तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। बीएसई सेंसेक्स 366 अंकों की तेजी के साथ 73454 के लेवल और एनएसई निफ्टी 126 अंकों की बढ़त के साथ 22273 के लेवल पर कारोबार कर रहे हैं। बैंक निफ्टी में भी तेजी दिख रही है। निफ्टी 317 अंकों की बढ़त के साथ 47895 के लेवल पर बना है।

NSE के 1764 शेयरों में तेजी

सुबह 10:30 बजे तक एनएसई पर 1764 शेयरों में तेजी थी। जबकि, 230 शेयर लाल निशान में थे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी दिख रही है। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, इन्फ्रा, पीएसई सहित करीब-करीब सभी सेक्टरों में खरीदारी दिखी है।

आज के गेनर और लूजर शेयर

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस, एचयूएल, टीसीएस, एसबीआई, रिलायंस, आईटीसी, जेएसडब्लू स्टील, टाइटन के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम और एनटीपीसी में गिरावट बना है।

ग्लोबल मार्केट में भी बढ़त

ग्लोबल मार्केट में आज तेजी दिखी है। टोक्यो, हांगकांग, ताइपे, सियोल, बैंकॉक के बाजारों में बढ़त बना है। वैसे, शंघाई, जाकार्ता के बाजारों पर मामूली दबाव देखने को मिला है। कच्चे तेल पर कुछ सत्रों दबाव बना है, जो आज भी जारी है। ब्रेंट क्रूड करीब एक प्रतिशत गिरकर 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories