back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट जारी; सिर्फ 300 शेयरों में तेजी, इन शेयरों में बढ़त

Today Stock Market Update: घरेलू शेयर बाजार आज फिर गिरावट के साथ खुला है। बैंक शेयरों में भारी गिरावट से बाजार में निराशा है। बैंक निफ्टी करीब 450 अंक और आईटी शेयर 1 फीसदी नीचे है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है। आज भी मार्केट गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी कमजोरी के साथ खुले और 1200 शेयर गिरकर तो सिर्फ 300 शेयर तेजी पर हैं। बैंक निफ्टी में 450 अंक गिरने से बाजार को सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। बीएसई का सेंसेक्स 507.64 अंकों की गिरावट के साथ 72892 पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 147.20 अंकों की कमजोरी के साथ 22125 लेवल पर कारोबार शुरू किया।

Sensex के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में मजबूती है। 20 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील टॉप गेनर है। साथ ही मारुति सुजुकी, टाइटन, एमएंडएम, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 1.48 फीसदी टूटा है। बजाज फाइनेंस 1.26 फीसदी गिरा है। इंफोसिस 1.25 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.07 फीसदी गिरा है। कोटक महिंद्रा बैंक 1.06 फीसदी कमजोर है। आईसीआईसीआई बैंक 0.95 फीसदी गिरकर ट्रेड कर रहा है।

निफ्टी के शेयरों की चाल

एनएसई निफ्टी के 50 में से 22 शेयरों में बढ़त है। 28 शेयर गिरा है। ओएनजीसी टॉप गेनर है। यह 1.43 फीसदी की बढ़त पर है। आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया के शेयरों में तेजी है।

बीएसई का मार्केट कैप घटा

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 394.44 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। बाजार के टॉप लेवल पर जाने के बाद यह 402 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो गया था। बीएसई पर 2781 शेयरों में ट्रेड हो रहा है। 1779 शेयरों में तेजी है। 907 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि, 95 शेयर बिना बदलाव के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 84 शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 41 शेयरों पर लोअर सर्किट लगा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह के कारोबार में हल्की बढ़त के बाद बाजार में अचानक...
spot_img

Latest Stories

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...