back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mukesh Ambani की Jio Financial का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ के पार, Share में रिकॉर्ड ऊंचाई

Jio Financial Services Record High: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) में आज 12 फीसदी की जबर्दस्त तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) में आज 12 फीसदी की जबर्दस्त तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। पहली बार इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 2 लाख करोड़ रुपए के पार निकला। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) को जियो फाइनेंस भी कहते हैं। इसका मार्केट कैप 2.16 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।

शेयर में 347 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई

आज जियो फाइनेंस के शेयर ने 347 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई दिखाई। ये इस शेयर का ऑलटाइम हाई लेवल है। यह 339.20 रुपए ट्रेड कर रहा है। जियो फाइनेंस की लिस्टिंग 21 अगस्त 2023 को हुई थी। यह एनएसई पर 262 रुपए और बीएसई पर 265 रुपए पर लिस्ट हुए थे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नए हाई पर

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने भी अपना नया हाई बनाया है। इस शेयर में 2988.80 रुपए के ऐतिहासिक लेवल दिखे हैं। शेयर आज 2979 रुपए पर खुला था। बाद में और चढ़ा और 2988.80 के नए शिखर पर पहुंचा। इसी तेजी के दम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है। आरआईएल का मार्केट कैप 20.13 लाख करोड़ रुपए पर आ चुका है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...