back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीपफेक पर बड़ा एक्शन: X ने बदले नियम, Grok से हटेंगी आपत्तिजनक और अश्लील इमेज

सरकारी सख्ती और वैश्विक दबाव के बाद एलन मस्क के प्लेटफॉर्म X ने Grok AI पर आपत्तिजनक और अश्लील डीपफेक तस्वीरों को लेकर कड़े प्रतिबंध लागू किए।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई देशों में विरोध और नियामक कार्रवाई का सामना करने के बाद आखिरकार एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को अपने एआई चैटबॉट Grok पर लगाम लगानी पड़ी है। Grok AI के जरिए अवैध और आपत्तिजनक तस्वीरें बनाए जाने को लेकर सरकारों की ओर से उठाए गए सख्त कदमों का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। X ने तकनीकी बदलाव करते हुए Grok द्वारा अश्लील और आपत्तिजनक डीपफेक तस्वीरें बनाने पर रोक लगा दी है।

अब नहीं बनेंगी महिलाओं और बच्चों की आपत्तिजनक तस्वीरें

X ने अपने आधिकारिक सेफ्टी अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि Grok अब वास्तविक लोगों की तस्वीरों को बिकनी, अंत:वस्त्र या इसी तरह के आपत्तिजनक कपड़ों में जनरेट या एडिट नहीं कर पाएगा। यह प्रतिबंध उन सभी क्षेत्रों में लागू किया गया है, जहां इस तरह की सामग्री अवैध है। कंपनी का कहना है कि इस कदम से प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और जवाबदेही दोनों मजबूत होंगी।

पेड और फ्री यूजर्स सब पर लागू होगा बैन

X ने साफ किया है कि यह बैन केवल फ्री यूजर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि पेड सब्सक्राइबर्स पर भी समान रूप से लागू होगा। हालांकि, Grok अकाउंट के जरिए इमेज जनरेशन और एडिटिंग की सुविधा अब केवल पेड सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध रहेगी, लेकिन वह भी प्लेटफॉर्म की सख्त नीतियों के दायरे में होगी। कंपनी ने दोहराया कि सभी एआई प्रॉम्प्ट और जनरेटेड कंटेंट को X के मौजूदा सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

भारत सरकार को दिया भरोसा

X ने भारत सरकार और अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि वह भारतीय कानूनों का पूरी तरह पालन करेगा। भारत समेत दुनिया के कई देशों में Grok द्वारा बनाई जा रही बिना सहमति वाली यौन आपत्तिजनक डीपफेक तस्वीरों को लेकर चिंता जताई गई थी। X ने कहा कि उसका सुरक्षा दल 24 घंटे काम कर रहा है ताकि अवैध और नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री को तुरंत हटाया जा सके, जरूरत पड़ने पर अकाउंट्स को स्थायी रूप से सस्पेंड किया जा सके और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग किया जा सके।

बाल यौन शोषण पर जीरो टॉलरेंस

X ने स्पष्ट किया कि बाल यौन शोषण, बिना सहमति की न्यूडिटी और अवांछित यौन सामग्री के प्रति उसकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। कंपनी ने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित खातों की जानकारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी दी जाती है।

आईटी मिनिस्ट्री की फटकार बनी वजह

गौरतलब है कि 2 जनवरी को भारत की आईटी मिनिस्ट्री ने X को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया था कि Grok से बनाई गई सभी अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी सामग्री को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारत के अलावा ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने भी Grok डीपफेक तस्वीरों को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। बढ़ते दबाव के बीच X का यह कदम जनरेटिव एआई पर नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...