back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब घर बैठे बनेंगे लाइफ सर्टिफिकेट, नही लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर, पहले दिन 1.8 लाख पेंशनधारकों को मिला लाभ

पेंशन एंड पेंशनर्स डिपार्टेमेंट कल्याण विभाग ने पेंशनधारकों को एक तोहफा देते हुए ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उन पेंशनधारकों को राहत मिलने वाली है जिन्हें हर साल अपनी पेंशन जारी रखने के लिए अपने पूर्व दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बढ़ती उम्र और शारिरिक स्वास्थ ठीक न होने की स्थिति में यह परेशानी और बढ़ जाती है। हालांकि सरकार ने राहत देते हुए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की शुरुआत की है जिसके जरिए इस समस्या का निदान हो जाएगा। सरकार की इस पहल से पहले ही दिन 1.8 पेंशनधारक जुड़ गए और उन्होंने अपने जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए बनवा लिए।

पहले ही दिन बने 1.8 लाख DLS कार्ड

कैंपेन के पहले ही दिन पेंशन एंड पेंशनर्स डिपार्टेमेंट कल्याण विभाग ने 800 शहरों में चल रहे कैंपेन के जरिए 1.8 लाख जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) बना दिए। यह कैंपेन CGDA, दूरसंचार विभाग (Communication Department), रेलवे और UIDAI और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है। साल 2023-24 के दौरान 6.6 लाख फेशियल स्कैन आधारित DLS पूरे साल के दौरान किए गए पंजीकरण का 10 फीसदी हिस्सा हैं। हालांकि साल 2022-23 के दौरान यह संख्या 2.1 लाख थी। इस फेशियल स्कैन फीचर का इस्तेमाल एंड्राइड के साथ साथ iOS पर किया जा सकता है।

बुजुर्गों के लिए सबसे फायदेमंद साबित हो रहा है कैंपेन

इस कैंपेन का सबसे ज्यादा फायदा उन बुजुर्गों को मिल रहा है जो शारीरिक रूप से चलने फिरने में परेशानी का सामना करते हैं। इस टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए अपने मोबाईल के जरिए ही अपने चेहरे को स्कैन करके पेंशनधारक जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसे बनवाने के लिए बैंक या दफ्तर के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं होती। UIDAI के फेस रिकग्निशन एप्लीकेशन का उपयोग कर पेंशनभोगियों को डिजिटली सशक्त करना ध्येय है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, अब तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगा पारिवारिक पेंशन का लाभ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार ने परिवार पेंशन के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब राज्य में अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटियां भी...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵