नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शापूरजी पालोनजी ग्रुप की एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के शेयर NSE-BSE पर लिस्ट हो चुके हैं। यह लिस्टिंग इश्यू प्राइज के मुकाबले 7 प्रतिशत के डिस्काउंट पर हुई। इस आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में 99 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था जबकि QIB कैटेगरी 3.79 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके अलावा NII कैटेगरी में यह 5.31 गुना सब्सक्राइब किया गया। यहां तक की एम्पलोई कैटेगरी में भी इसे 1.77 सब्सक्रिप्शन मिला।
नुकसान उठा रहे हैं निवेशक
कंपनी ने शेयर का इश्यू प्राइज 463 रुपये प्रति शेयर तय किया था जबकि जब यह शेयर BSE पर लिस्ट हुए तब इसका प्राइज 430.05 रुपये था। इसके अलावा शेयर NSE पर भी लिस्ट हुए और इस दौरान इसका भाव 425.10 रुपये रहा। खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर बाजार में 460.95 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक लिस्टिंग रेट पर शेयर लिस्ट नहीं हुए। निवेशकों को भी पहले दिन खासा नुकसान उठाना पड़ रह है।
क्या है एक्सपर्ट ओपिनियन?
7 प्रतिशत डिस्काउंट पर लिस्ट होने के बाद भी निवेशकों के पहले ही दिन नुकसान उठाना पड़ रहा है जिससे निवेशकों को यह चिंता खाने लगी है कि शेयर को बेच दें या होल्ड करके रखें। हालांकि सुस्त शुरुआत के बाद भी एक्सपर्ट्स ने कंपनी पर भरोसा बनाए रखने की बात कही है। यह सलाह दी है कि पोजिशन को लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड किया जा सकता है।
5,430 करोड़ रुपये जुटाना था Afcons Infrastructure का लक्ष्य
शापूरजी पालोनजी ग्रुप की एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने आईपीओ के जरिए 5,430 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए। इसमें से कंपनी के प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल के तहत 4,180 करोड़ रुपये के 9,02,80,778 शेयर जारी किए जबकि 1,250 करोड़ रुपये के 2,69,97,840 शेयर जारी किए। कंपनी ने 5,430 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्राइज बैंड 440 रुपये से 463 रुपये के बीच रखा है। Afcons Infrastructure के शेयर दोनों मुख्य एक्सचेंज BSE और NSE पर 4 नवंबर को लिस्ट हो चुके हैं जिसके बाद निवेशकों में निराशा का दौर चल पड़ा है।




