back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jio यूजर्स की मौज! New Year से पहले मिला ये बंपर Plan

Jio New Plan: देश की सबसे अव्वल टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने नए साल से पहले खास प्लान ऑफर किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश की सबसे अव्वल टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने नए साल से पहले खास प्लान ऑफर किया है। ये प्लान 28 दिन, 56 दिन या फिर 84 दिनों की वैधता वाले नहीं नहीं, बल्कि 389 दिन की वैधता के साथ लांच हुआ है। इस प्लान में 365 दिनों से अधिक सर्विस का लाभ दिया जा रहा। हाल में जियो ने टीवी यूजर्स के लिए तीन प्लान लाए थे, जिनके साथ 14 ओटीटी एप का लाभ मिल रहा है।

क्या है नया प्रीपेड प्लान?

रिलायंस जियो (Reliance Jio) का यह प्लान 365+24 अतिरिक्त दिनों के साथ है। प्लान की कीमत 2999 रुपए है। इसकी 389 दिनों की वैधता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2.5 GB डेटा और डेली 100 SMS मिलेगा। इसके साथ 5जी नेटवर्क की सुविधा है। जियो सिनेमा, जियो टीवी जैसे जियो एप का भी लाभ दिया जा रहा।

रिलायंस जियो टीवी प्लान

कंपनी अपने यूजर्स को 5जी कनेक्टिविटी के साथ टीवी प्लान ऑफर करती है। हाल में जियो टीवी के तीन प्लान लांच किए गए। इनकी कीमत 398 रुपए, 1198 रुपए और 4498 रुपए है। तीनों प्लान के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का लाभ भी मिलता है। इन प्लान में अलग-अलग वैधता और बेनिफिट्स हैं। जियो के 398 रुपए वाले प्लान के साथ 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और 2 जीबी डेटा मिल रहा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵