नई दिल्ली, रफ्तार। रिचार्ज प्लान महंगे करने के बाद अब जियो यूजर्स के लिए नए प्लान ला रहा है। जियो ने 3 सस्ते रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। तीनों प्लान्स यूजर्स को फ्री कॉलिंग और डेटा देने के साथ OTT स्ट्रीमिंग की भी सुविधा देगी। गौरतलब है कि जियो ने प्राइस हाइक के साथ अपने पोर्टफोलियो में बड़ा चेंज भी किया था। कंपनी ने कई ऐसे प्लान्स को लिस्ट से हटाया था, जो यूजर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑफर्स करते थे। आप जियो यूजर्स हैं और ऐसा प्लान तलाश रहे, जिसमें कॉलिंग, डेटा, ओटीटी जैसी सुविधाएं मिल सकें तो टेंशन नहीं लेनी है।
329 रुपए के नए प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
जियो के नए प्लान में 329 रुपए, 949 रुपए और 1049 रुपए के प्लान हैं। तीनों प्लान में Disney+ Hotstar, SonyLIV और ZEE5 जैसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन है। नए 329 रुपए के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी है। इसमें अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान के ओटीटी बेनिफिट्स में जियो सावन प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउट का भी एक्सेस मिलता है।
949 रुपए के प्लान की खासियत
जियो के 949 रुपए के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी है। इसमें अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग है। यह प्लान उनके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी और अधिक डेटा चाहिए होता है। इसमें डेली 2GB डेटा मिलता है। प्लान में जियो ग्राहकों को 90 दिनों के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन देता है। यह प्लान 5G वेलकम ऑफर के साथ आता है।
1049 रुपए का प्लान
कंपनी ने 1049 रुपए का प्लान जोड़ा है। इसमें भी 84 दिनों की वैलिडिटी है। प्लान में 100 फ्री एसएमएस और हर दिन 2 GB डेटा मिलता है। Jio TV Mobile एप के साथ Sony LIV और ZEE5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी है। यह प्लान भी 5G Welcom Offer के साथ है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in





