back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jio New Plan : जियो का रिचार्ज 25% महंगा, Airtel ने भी प्लान 21% महंगे किए

Reliance Jio Increases Price Of Prepaid : आम लोगों पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, दूध के बाद अब मोबाइल रिचार्ज महंगा हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियों जियो और भारती एयरटेल ने प्रीपेड मोबाइल टैरिफ प्लान महंगा कर दिया है। जियो ने अपने प्लान में 10 से 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वहीं, एयरटेल ने कहा कि वह 3 जुलाई से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी। अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए में रिचार्ज होगा। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा है। 265 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलना है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2 GB डेटा मिलता है।

एंट्री लेवल प्लान में 70 पैसे प्रति दिन की बढ़ोतरी

एयरटेल ने कहा है कि देश में दूरसंचार कंपनियों को वित्तीय रूप से मजबूत बिजनेस मॉडल को सक्षम करने को एवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी, ARPU 300 रुपए से ऊपर होना चाहिए। हम एंट्री लेवल प्लान में 70 पैसे प्रति दिन का इजाफा कर रहे हैं। एयरटेल के रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी से आज उसका शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। शेयर ने 1,536 रुपए का लेवल छुआ है। हालांकि, अब यह 0.46 प्रतिशत गिरकर 1467 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस साल शेयर 44 प्रतिशत चढ़ा है।

वित्त वर्ष 2024 में 10.52% घटा मुनाफा 

एयरटेल का वित्त वर्ष 2024 में कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा 10.52% घटकर 7467 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा 8345 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 1.50 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू 1.39 लाख करोड़ रुपए रहा था। मतलब रेवेन्यू में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है।

जियो ने एक दिन पहले बढ़ाई थीं कीमतें

जियो ने एक दिन पहले प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतें 15%-25% बढ़ाने की घोषणा की थी। 3 जुलाई से नए प्लान लागू होंगे। अब 239 रुपए का प्लान 299 रुपए में मिलेगा। सबसे सस्ता प्लान 155 रुपए का था। यह अब 189 रुपए में मिलेगा।

15 रुपए का डेटा एड-ऑन अब 19 रुपए का

मंथली और लॉन्च टर्म रिचार्ज प्लान की टैरिफ बढ़ाने के साथ कंपनी ने डेटा एड-ऑन यानी प्लान के दौरान डेटा लिमिट खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा डेटा लेने वाले प्लान की कीमतें बढ़ाईं हैं। एक GB डेटा एड ऑन के लिए 15 रुपए लगते थे। अब 19 रुपए देने होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵