back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jio Cinema और Disney+Hotstar की हुई छुट्टी, अब JioHotstar पर मिलेगा सारा एंटरटेनमेंट

वायकॉम 18 का जियो सिनेमा और स्टार इंडिया का डिज्नी+हॉटस्टार आज से जियोहॉटस्टार बन चुका है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। OTT प्लेटफॉर्म की दुनिया में आज एक नया नाम और जुड़ गया है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने JioHotstar नाम का एक नया ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। दरअसल, JioCinema और Disney+Hotstar का मर्जर हो चुका है जिसके बाद ही जियोहॉटस्टार अस्तित्व में आया है। इसमें नेशनल और इंटरनेशनल मिलाकर कुल 3 लाख घंटे से ज्यादा कंटेट मौजूद होगा। इसमें लाइव सपोर्ट्स, वेब सीरीज, फिल्में और टीवी शो शामिल रहेंगे। यहां हम आपको JioHotstar स्ट्रीमिंग ऐप के प्रमुख फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

JioCinema या Disney+ Hotstar के यूजर्स का क्या होगा?

इस नए प्लेटफॉर्म के सामने आने के बाद से जियोसिनेमा और डिज्नी+हॉटस्टार के यूजर्स को यह डर सताने लगा है कि उन्होंने जो पहले ही इनका प्रीमियम प्लान खरीदा हुआ है उनका क्या होगा। कंपनी ने इस पर सफाई जारी करते हुए कहा है कि जो भी यूजर्स पहले से ही इसके पेड प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें JioHotstar के प्रीमियम को लिए कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा बल्कि उनको ऑटोमेटिक एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जबकि नए यूजर्स इसको फ्री एक्सेस कर सकते हैं हालांकि अगर आप बिना किसी के ऐड के लाइव स्ट्रीमिंग का एक्सपिरिएंस करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए न्यूनतम 149 रुपये का सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना होगा। 

हॉलीवुड और बॉलीवुड के साथ स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकेंगे

कंपनी ने इसे पहले के मुकाबले विस्तार देने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक इसमें 3 लाख घंटे का कंटेटे हमेशा उपलब्ध रहेगा जिसमें न सिर्फ बॉलीवुड या हॉलीवुड मूवीज होंगी बल्कि लाइव क्रिकेट का भी लुत्फ उठाया जा सकेगा। क्रिकेट के अलावा विबंलडन और प्रो कबड्डी लीग के फैंस भी यहां लाइव मैच देख पाएंगे। हिंदी अंग्रेजी समेत 10 भारतीय भाषाओं में भी यहां कंटेंट उपलब्ध रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵