back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Infosys: इंफोसिस के को-फाउंडर के बेटे-बहू ने बेची हिस्सेदारी, इस परिवार के पास सबसे अधिक शेयर

Infosys Share: आईटी प्रमुख इंफोसिस के को-फाउंडर एसडी शिबूलाल के बेटे श्रेयस शिबूलाल और बहू भैरवी, मधुसूदन शिबूलाल ने कंपनी में 435 करोड़ की हिस्सेदारी बेच दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईटी प्रमुख इंफोसिस के को-फाउंडर एसडी शिबूलाल के बेटे श्रेयस शिबूलाल और बहू भैरवी मधुसूदन शिबूलाल ने कंपनी में 435 करोड़ की हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 0.64 फीसदी से घटकर 0.58 फीसदी बची। शेयरों की बिक्री ओपेन मार्केट के माध्यम से की गई है। इंफोसिस में सबसे अधिक हिस्सेदारी नारायण मूर्ति परिवार के पास है।

हिस्सेदारी का 0.06% और 0.02% बेचा

शिबूलाल ने नारायण मूर्ति और वर्तमान अध्यक्ष नंदन नीलेकणि सहित छह अन्य लोगों के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस की स्थापना की थी। शिबूलाल के बेटे श्रेयस और भैरवी ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का 0.06% और 0.02% बेचा है।

1,433 रुपए प्रति शेयर बिक्री

श्रेयस ने 2.37 मिलियन शेयर (23,70,435) 1433 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचकर 339.80 करोड़ रुपए पाए हैं। बिक्री से पहले श्रेयस के पास 23.70 मिलियन शेयर थे, जो कंपनी की कुल पूंजी के 0.64% के बराबर थी। शेयर बिक्री के बाद उनके पास 21.34 मिलियन शेयर हैं, जो 0.58% हिस्सेदारी के बराबर है।

भैरवी के पास 0.16% हिस्सेदारी बची

भैरवी ने 1432 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर 0.67 मिलियन (6,67,924) शेयर बेचकर 95.71 करोड़ रुपए जुटाए हैं। उनके पास इन्फोसिस के 0.18% शेयरों में से 0.02% थी। अब 0.16% हिस्सेदारी बची है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...