back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडिगो का वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में 129 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा, राहुल भाटिया एमडी नियुक्त

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। एयरलाइन प्रमुख इंडिगो ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 129.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। एक साल पहले की तिमाही में एयरलाइन को 620.1 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के लिए इसकी कुल आय 9,480.1 करोड़ रुपये थी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 63.5 प्रतिशत की वृद्धि दिखाती है। इसका यात्री टिकट राजस्व 8,073.1 करोड़ रुपये, 98.4 प्रतिशत की वृद्धि और सहायक राजस्व 1,141.7 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 41.3 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा, एयरलाइन ने कहा कि उसके पास 17,318.9 करोड़ रुपये का कुल नकद बाकी है, जिसमें 7,814.1 करोड़ रुपये मुफ्त नकद और 9,504.8 करोड़ रुपये प्रतिबंधित नकदी शामिल है। सीईओ रोनोजॉय दत्ता ने कहा, मुझे खुशी है कि हम तीसरी तिमाही के लिए लाभ की रिपोर्ट करने में सक्षम रहे। यह दर्शाता है कि हमारा व्यापार मॉडल मौलिक रूप से मजबूत है। हमारे कर्मचारी इस स्वास्थ्य संकट के दौरान ताकत के स्तंभ बने रहे हैं और लगातार हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान की है। 31 दिसंबर, 2021 तक इंडिगो के बेड़े में 283 विमान शामिल थे, जिनमें 56 ए320 एनईओ, 140 ए320 एनईओ, 52 ए321 एनईओ और 35 एटीआर शामिल थे। एयरलाइन ने तिमाही के दौरान गैर-अनुसूचित उड़ानों सहित अधिकतम 1,574 रोजाना उड़ानें संचालित की थीं। इसके अलावा, इंटरग्लोब एविएशन के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से एयरलाइन के सह-संस्थापक और प्रमोटर राहुल भाटिया को कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में तत्काल प्रभाव से कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन नियुक्त किया। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...