back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत ने महामारी के दौरान वित्त वर्ष 2021 में सर्वाधिक एफडीआई प्रवाह आकर्षित किया

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। महामारी की मार को मात देते हुए भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अब तक का सर्वाधिक 81.72 अरब अमेरिकी डॉलर का कुल एफडीआई प्रवाह आकर्षित किया है और यह पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में आकर्षित किए गए कुल एफडीआई (74.39 अरब अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई। एफडीआई इक्विटी प्रवाह में पिछले वर्ष वित्त वर्ष 2019-20 (49.98 अरब अमेरिकी डॉलर) की तुलना में वित्त वर्ष 2020-21 (59.64 अरब अमेरिकी डॉलर) में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वाणिज्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि शीर्ष निवेशक देशों की ²ष्टि से वित्त वर्ष 2020-21 में सिंगापुर 29 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (23 प्रतिशत) और मॉरीशस (9 प्रतिशत) का नंबर आता है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में लगभग 44 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष सेक्टर के रूप में उभर कर सामने आया है। इसके बाद क्रमश: निर्माण (इन्फ्रास्ट्रक्च र या अवसंरचना) गतिविधियों (13 प्रतिशत) और सेवा क्षेत्र या सर्विस सेक्टर (8 प्रतिशत) का नंबर आता है। इसके अलावा कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सेक्टर के तहत वित्त वर्ष 2020-21 में प्रमुख एफडीआई प्रवाह प्राप्तकर्ता राज्य क्रमश: गुजरात (78 प्रतिशत), कर्नाटक (9 प्रतिशत) और दिल्ली (5 प्रतिशत) हैं। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान गुजरात कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 37 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष प्राप्तकर्ता राज्य है। इसके बाद क्रमश: महाराष्ट्र (27 प्रतिशत) और कर्नाटक (13 प्रतिशत) का नंबर आता है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान गुजरात में अधिकांश इक्विटी प्रवाह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर (94 प्रतिशत) और निर्माण (अवसंरचना) गतिविधियां (2 प्रतिशत) सेक्टरों में हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में निर्माण (अवसंरचना) गतिविधियां, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर, रबर के सामान, खुदरा व्यापार, दवाएं एवं फार्मास्यूटिकल्स और विद्युत उपकरण जैसे प्रमुख सेक्टरों में इक्विटी प्रवाह में 100 प्रतिशत से भी अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान इक्विटी प्रवाह में प्रतिशत वृद्धि की ²ष्टि से शीर्ष 10 देशों में सऊदी अरब शीर्ष निवेशक है। सऊदी अरब ने पिछले वित्त वर्ष में किए गए 8.99 करोड़ अमेरिकी डॉलर की तुलना में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान करीब 28.16. करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान क्रमश: अमेरिका और ब्रिटेन से एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 227 प्रतिशत और 44 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵