back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आयकर विभाग ने आईटीआर फाइल करने की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ाई

नई दिल्ली, 20 मई (हि.स.)। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर और देश के मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकरदाताओं को बड़ी राहत दी है। सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2020-21 (आकलन वर्ष 2021-22) के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समय-सीमा 2 महीने बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। आयकर विभाग ने गुरुवार को ट्वीट करके ये जानकारी दी। आयकर विभाग के मुताबिक सीबीडीटी ने टैक्स ऑडिट ऐसेसी के लिए आईटीआर फाइल करने की समय-सीमा 31 अक्टूबर, 2021 से बढ़ाकर 30 नवंबर, 2021 कर दी है। वहीं, बोर्ड ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथिको 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर, 2021 कर दी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने देरी यानी संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को भी 31 दिसंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2022 कर दिया है। इसके साथ ही प्राइसिंग स्टडी रिपोर्ट को ट्रांसफर करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 नवंबर, 2021 कर दिया गया है। सीबीडीटी ने एसएफटी की तारीख को 31 मई से बढ़ाकर 30 जून, 2021 कर दिया है। वहीं, रिपोर्टेबल अकाउंट स्टेटमेंट पेश करने की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 30 जून, 2021 कर दी गई है। वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए टीडीएस स्टेटमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 30 जून, 2021 कर दी गई है। इसके अलावा सीबीडीटी ने कर्मचारियों के लिए फॉर्म-16 जारी करने की अवधि भी बढ़ा दी है। बोर्ड ने इसे 15 जून के बजाय बढ़ाकर 15 जुलाई, 2021 कर दिया है। उल्लेखनीय है कि आयकर नियम के मुताबिक जिसके लिए अकाउंट ऑडिट जरूरी नहीं है, लेकिन आमतौर पर जो आईटीआर-1 या आईटीआर-4 का इस्तेमाल करता है, उसे हर साल 31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करना पड़ता है। आयकर विभाग ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए पिछले साल की तरह इस साल भी आईटीआर दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रजेश शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

जनवरी 2026 से बदल रहा है ITR फॉर्म, नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 का आपके टैक्स पर क्या असर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के करोड़ों करदाताओं के लिए बड़ी खबर है। जनवरी 2026 से आयकर रिटर्न (ITR) फॉर्म पूरी तरह बदल जाएगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...