back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे KL Rahul और Jadeja, नए स्क्वाड में इनको मिली जगह

IND vs ENG Second Test Match:हैदराबाद में इंग्लैंड टीम से पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। हैदराबाद में इंग्लैंड टीम से पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं। 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में ऑलराउंडर रवींद्र जेडजा और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल बाहर नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की है।

जडेजा को हैमस्ट्रिंग इंजरी

रवींद्र जडेजा को हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। वहीं, केएल राहुल ने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की है। इसके बाद बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को अगले टेस्ट मैच से राहत दी है। बोर्ड की मेडिकल टीम इन दोनों खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए है।

सरफराज, सौरभ और वाशिंगटन की एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम (BCCI) की चयन समिति ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है। आवेश खान अपनी रणजी टीम मध्य प्रदेश के साथ बने रहेंगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर टीम इंडिया में शामिल होंगे।

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया

कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर केएस भरत, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...