back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Credit Score: 12 महीने में सुधारें अपना खराब क्रेडिट स्कोर, बस अपनाएं ये 3 आसान उपाय

अगर आपका भी क्रेडिट स्कोर खराब है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ जरूरी कदम उठाएंगे तो केवल 12 महीनों में अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक से लोन या क्रेडिट कार्ड लेने के लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बेहद जरूरी होता है। यदि आपका स्कोर खराब है, तो बैंक आपके लोन आवेदन को तुरंत अस्वीकार कर सकता है और क्रेडिट कार्ड जारी करने से भी इनकार कर सकता है।

हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है – यदि आप कुछ जरूरी कदम उठाएं, तो केवल 12 महीनों में अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना सकते हैं। इसके बाद न केवल बैंक आसानी से लोन और क्रेडिट कार्ड जारी कर सकेंगे बल्कि ब्याज दरें भी कम रखेंगे। 

आइए जानते हैं किन 3 तरीकों से आप अपने क्रेडिट स्कोर में सुधार कर सकते हैं:

1. रिपोर्ट की गलतियों को तुरंत ठीक कराएं

सबसे पहले आपको अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को ध्यान से जांचना चाहिए। अगर उसमें कोई त्रुटि जैसे कि भुगतान किए गए बिल को पेंडिंग दिखाया गया है, तो वह आपके स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसी गलतियों को सही कराने से स्कोर में सकारात्मक असर पड़ता है।

2. क्रेडिट कार्ड का सीमित उपयोग करें

अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी कुल लिमिट का अधिकतम 30% ही उपयोग करें। उदाहरण के लिए, यदि आपकी क्रेडिट लिमिट ₹2 लाख है, तो हर महीने ₹60,000 से अधिक खर्च करने से बचें। साथ ही, क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन, और वाहन लोन जैसे विभिन्न क्रेडिट माध्यमों का संतुलित उपयोग भी फायदेमंद होता है। हालांकि, यदि किसी सेवा की आपको ज़रूरत नहीं है, तो सिर्फ स्कोर के लिए उसे लेने से बचें।

3. समय पर EMI और बिलों का भुगतान करें

क्रेडिट स्कोर सुधारने में सबसे अहम भूमिका समय पर भुगतान की होती है। यदि आप एक बार भी EMI या क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने में देर करते हैं, तो स्कोर में भारी गिरावट आ सकती है। इसलिए तय समय पर भुगतान करना न भूलें। साथ ही, पुराने या चालू क्रेडिट कार्ड को बंद न करें। क्रेडिट कार्ड की लंबी अवधि स्कोर बनाए रखने में मदद करती है।

इन तीन उपायों को अपनाकर आप 12 महीनों में अपने क्रेडिट स्कोर में शानदार सुधार ला सकते हैं। बैंक भी आपकी वित्तीय विश्वसनीयता को स्वीकार करेंगे और आपकी वित्तीय ज़रूरतों को प्राथमिकता देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵