back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावधान! प्रॉपर्टी लोन लेने की सोच रहे हैं तो इस बातों का रखें खास ख्याल, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

अगर आप भी किसी इमरजेंसी में प्रॉपर्टी के बदले लोन ले रहे हैं तो आपको कुछ ऐसी गलतियों को करने से बचना चाहिए, वरना बाद में हो सकता है भारी नुकसान।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । प्रॉपर्टी के बदले लोन का उपयोग तो अक्सर ही लोग करते रहते है। बिजनेस करना हो या विवाह, चिकित्सा जैसी आपात स्थिति में उपयोग करने इस प्रकार से लोन लेना पड़ जाता है, लेकिन इन सब के बीच आपको कुछ ऐसी होनेवाली गलतियों से बचना चाहिए जो बाद में आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती हैं। इस तरह के लोन में बैंक, आपके कर्ज लेने की स्थिति में आपकी इनकम, क्रेडिट हिस्ट्री और संपत्ति के वर्तमान मूल्य का ब्यौरा निकालकर आपको लोन देता है लेकिन इनमें प्रॉपर्टी के बदले लोन लेते समय हमेशा इन गलतियों से बचना चाहिए, जिससे बाद में कहीं हो ना जाए नुकसान तो आइए जानते है। 

ब्याज दरों की तुलना न करना

कोई भी बैंक से आप प्रॉपर्टी के बदले लोन ले रहे तो सबसे पहले आपको वित्तीय संस्थान को चुनते समय उनके ब्याज दरों की तुलना करनी चाहिए जो आपकी समान मासिक किस्तों को कम करने के लिए सही कम दरों में लोन दे। इसके लिए आपको डिटेल्स में होम वर्क करना चाहिए। 

अवधि पर ध्यान न देना

प्रॉपर्टी के बदले लोन का समय बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए एचडीएफसी बैंक के अनुसार आपको हमेशा लंबी अवधि का ऑफर चुनने से बचना चाहिए क्योंकि कम अवधि में कम ब्याज देना पड़ता है। अगर आप जल्दी लोन चुकाने में सक्षम हैं, तो कम समय का लोन अवधि ले। 

लोन एग्रीमेंट की अनदेखी न करें

प्रॉपर्टी के बदले लोन के लिए बहुत से लोग दिए जाने वाले नियमों और शर्तों को ध्यान से नहीं पढ़ते जो बाद में चलकर परेशानी के समय उनके पास कोई विकल्प नहीं होता है।

डिस्बर्समेंट के समय को ध्यान में न रखना

लोन को प्रोसेस होने में आमतौर पर एक से ज्यादा हफ्तों का समय लग जाता है इसलिए हमेशा अपेक्षित समय के बारे में पूछताछ करें ताकि आप बैंक के पैसे देने के प्रोग्राम के साथ पैसे की अपनी जरूरत को मैच कर सकें। क्योंकि लोन एक्सेप्ट होने से पहले बैंकों को आपकी प्रॉपर्टी का मूल्यांकन करने के लिए समय चाहिए होता है। 

अपने क्रेडिट स्कोर को नजरंदाज न करें

लोन एप्लीकेशन को प्रोसेस करते समय आपके पुराने क्रेडिट स्कोर को ध्यान में रखा जाता है। इसलिए एक सुरक्षित लोन लेने एक हाई क्रेडिट स्कोर आपको अनुकूल शर्तों पर लोन दिलाने में सक्षम होता है इसलिए पुराने लिए गए लोन को पूरा करने से एप्लीकेशन के स्वीकृत होने की संभावना बढ़ जाती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵