नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पब्लिक प्रोविडेंट फंड निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित स्कीम मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह एक सरकारी निवेश स्कीम है जिसकी वजह से इसे सबसे सेफ माना जाता है। इसमें निवेश किए गए पैसों पर एक साल में 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इसे पोस्ट ऑफिस या देश के किसी भी बैंक में खाता खुलवाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि अगर एक साल में 1 लाख रुपये निवेश करें और 15 साल तक निवेश करते रहें तो रिटर्न में कितना ब्याज मिलेगा।
शेयर बाजार में जोखिम होता है यह बात जगजाहिर है ऐसे में इसमें लोग निवेश करने में कतराते हैं। जबकि पीपीएफ एक सेफ ऑप्शन है। शेयर बाजार में अगर गिरावट होती है तो जाहिर है कि म्यूचुअल फंड निवेशकों के पोर्टफोलियो को भी झटका लगता है। फिक्स रिटर्न मिलने की वजह से आप PPF के बारे में विचार कर सकते हैं।
एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का हो सकता है निवेश
PPF एक सरकारी निवेश स्कीम है इसका संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। सरकारी स्कीम होने की वजह से इसमें पैसा किसी दूसरी स्कीम की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। पीपीएफ पर अभी 7.1 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें खाता किसी एक निश्चित बैंक में नहीं बल्कि देश के किसी भी बैंक और पोस्ट ऑफिस में इसका खाता खोला जा सकता है। इस स्कीम के तहत आपको एक साल में कम से कम 500 रुपये का निवेश करना होता है। पीपीएफ में एक साल में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये जमा कराए जा सकते हैं। बता दें कि आप PPF स्कीम में एकमुश्त निवेश के साथ-साथ मासिक किस्तों में भी निवेश कर सकते हैं।
हर साल 1 लाख रुपये जमा करें तो 15 साल बाद बरसेगा जमकर पैसा
पीपीएफ स्कीम 15 साल में मैच्यॉर हो जाती है। अगर आप इस स्कीम में हर साल 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको गारंटी के साथ कुल 27,12,139 रुपये मिलेंगे। इनमें आपके निवेश के 15 लाख रुपये के अलावा 12,12,139 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है।





