back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PPF में साल भर 1 लाख जमा करें तो 15 साल बाद कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें पूरा गणित

अगर आप भी निवेश करने के लिए कोई सुरक्षित विकल्प की तालाश कर रहे हैं तो पीपीएफ में निवेश कर सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पब्लिक प्रोविडेंट फंड निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित स्कीम मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह एक सरकारी निवेश स्कीम है जिसकी वजह से इसे सबसे सेफ माना जाता है। इसमें निवेश किए गए पैसों पर एक साल में 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इसे पोस्ट ऑफिस या देश के किसी भी बैंक में खाता खुलवाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि अगर एक साल में 1 लाख रुपये निवेश करें और 15 साल तक निवेश करते रहें तो रिटर्न में कितना ब्याज मिलेगा। 

शेयर बाजार में जोखिम होता है यह बात जगजाहिर है ऐसे में इसमें लोग निवेश करने में कतराते हैं। जबकि पीपीएफ एक सेफ ऑप्शन है। शेयर बाजार में अगर गिरावट होती है तो जाहिर है कि म्यूचुअल फंड निवेशकों के पोर्टफोलियो को भी झटका लगता है। फिक्स रिटर्न मिलने की वजह से आप PPF के बारे में विचार कर सकते हैं।

एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का हो सकता है निवेश

PPF एक सरकारी निवेश स्कीम है इसका संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। सरकारी स्कीम होने की वजह से इसमें पैसा किसी दूसरी स्कीम की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। पीपीएफ पर अभी 7.1 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें खाता किसी एक निश्चित बैंक में नहीं बल्कि देश के किसी भी बैंक और पोस्ट ऑफिस में इसका खाता खोला जा सकता है। इस स्कीम के तहत आपको एक साल में कम से कम 500 रुपये का निवेश करना होता है। पीपीएफ में एक साल में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये जमा कराए जा सकते हैं। बता दें कि आप PPF स्कीम में एकमुश्त निवेश के साथ-साथ मासिक किस्तों में भी निवेश कर सकते हैं।

हर साल 1 लाख रुपये जमा करें तो 15 साल बाद बरसेगा जमकर पैसा

पीपीएफ स्कीम 15 साल में मैच्यॉर हो जाती है। अगर आप इस स्कीम में हर साल 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको गारंटी के साथ कुल 27,12,139 रुपये मिलेंगे। इनमें आपके निवेश के 15 लाख रुपये के अलावा 12,12,139 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...