back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईसीएआई का सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड बोर्ड निभाएगी व्‍यापक भूमिका: जंबूसरिया,

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। द् इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) का सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड बोर्ड सेबी के साथ मिलकर एक व्यापक भूमिका निभाने की तैयारी में है। ये बात आईसीएआई के नवर्निवाचित अध्यक्ष निहार एन जंबूसरिया ने शुक्रवार को यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दरअसल सेबी ने वित्त वर्ष 2022-23 से शेयर बाजार में सूचीबद्ध 1 हजार कंपनियों के लिए कारोबार की जिम्मेदारी और स्थिरता रिपोर्ट तैयार करना अनिवार्य बना दिया है। कार्यक्रम के दौरान जंबूसरिया ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, गरीबी, लैंगिक असमानता जैसे क्षेत्रों पर समूचित जागरूकता फैलाने की जरूरत है। जंबूसरिया ने कहा कि संस्थान ने पिछले साल सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड बोर्ड बनाया है, जो लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के क्षेत्र में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी (कोविड-19) के दौरान वर्चुल क्लासेज के माध्यम से संस्थान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के छात्रों की पढ़ाई सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नई जरूरतों और मांग को देखते हुए सीए के कोर्स में और कई सारे बदलाव किए जा रहे हैं। आईसीएआई अध्यक्ष ने कहा कि बाजार की जोखिम और अवसरों की पहचान करने और उसका मूल्यांकन करने में सक्षम बनाने से संबंधित पाठ्यक्रम भी तैयार किए जा रहे हैं ताकि पर्यावरण, सामाजिक और शासन से संबंधित जानकारी के प्रकटीकरण के माध्यम को और पारदर्शी बनाया जा सके। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के लिए सीए निहार एन जंबूसरिया को आईसीएआई का अध्यक्ष और सीए देबाशीष मित्रा को उपाध्यक्ष चुना गया है। संस्थान के पदाधिकारियों का चुनाव 12 फरवरी को हुआ था। जंबूसरिया ने 1984 में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की थी। वे अब सभी स्थायी समितियों के अध्यक्ष हैं, जिनमें कार्यकारी, वित्त और परीक्षा समितियां शामिल हैं। इसके अलावा सभी गैर-स्थायी समितियों के वे पदेन सदस्य हैं। जंबूसरिया संस्थान के पंजीकृत वैल्यूएर्स ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक भी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵