back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हुआवे का ओपन यूलर ऑपरेटिंग सिस्टम 25 सितंबर को होगा लॉन्च

बीजिंग, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। हुआवे ने घोषणा की है कि नए ओपन यूलर ऑपरेटिंग सिस्टम को 25 सितंबर को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। गिज्मो चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआवे का ओपनयूलर एक ओपन-सोर्स और मुफ्त लिनक्स वितरण प्लेटफॉर्म है। जो एक खुले, विविध और समावेशी सॉफ्टवेयर पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा। यह एक खुले समुदाय के माध्यम से दुनिया भर के डेवलपर्स के साथ सहयोग करेगा। हुआवे के संस्थापक री झेंगई ने कहा, कंपनी डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्च र को मजबूत करने के अपने प्रयासों को बढ़ाएगा। इसका लक्ष्य इस प्लेटफॉर्म के लिए एक निरंतर और विश्वसनीय आधार प्रदान है। इससे पहले, हुआवे ने ओपनयूलर अपग्रेड प्लान की पुष्टि की थी, ओपनयूलर 22.03 अगले साल जारी किया जाएगा। यह लिनक्स कर्नेल 5.10 पर आधारित होगा। 31 दिसंबर, 2019 को, ओपन यूलर ओपन सोर्स कोड लॉन्च किया गया था। 27 मार्च,2020 को ओपन यूल ओपन सोर्स कम्युनिटी ने आधिकारिक तौर पर ओपन यूलर एलटीएस 20.03 (लॉन्ग टर्म सपोर्ट) वर्जन जारी किया। इस बीच, हुआवे के हार्मनीओएस 2 ऑपरेटिंग सिस्टम ने 90 मिलियन से अधिक यूजर्स को पार कर लिया है। ब्रांड का लक्ष्य है कि 200 मिलियन यूजर्स तक साल के अंत तक पहुंचना। ऑपरेटिंग सिस्टम वर्तमान में लगभग 100 हुआवे और हॉनर डिवाइस के लिए उपलब्ध है। इस संख्या में से 56 हुआवे और हॉनर के पुराने मॉडल शामिल हैं। –आईएएनएस एनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵