back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हुआवेई 17 नवंबर को लॉन्च करेगी वॉच जीटी रनर

बीजिंग, 12 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी टेक दिग्गज हुआवेई ने घोषणा की है कि वह 17 नवंबर को चीन में एक नई स्मार्टवॉच हुआवेई वॉच जीटी रनर का अनावरण करेगी। कंपनी ने अभी तक वॉच जीटी रनर के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से नहीं बताया है, लेकिन वीबो पर शेयर किए गए पोस्टर स्मार्टवॉच के सर्कुलर डिजाइन को एक बटन के साथ और दाईं ओर एक क्राउन के रूप में प्रकट करते हैं। जीएसएमअरेना की रिपोर्ट के अनुसार, हुआवेई वॉच जीटी रनर का लक्ष्य पेशेवर धावक हैं और यह उन्हें तय की गई दूरी और प्रति मिनट दिल की धड़कन के अलावा उनकी गति और चलने के प्रदर्शन सूचकांक के बारे में डेटा प्रदान करेगा। हुआवेई वॉच जीटी रनर भी डुअल-फ्ऱीक्वेंसी जीपीएस के साथ आएगा, जो 135 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन की पेशकश करेगा और कसरत मार्गों को ट्रैक करने के लिए स्मार्टफोन की आवश्यकता को समाप्त करेगा। वॉच जीटी रनर को हार्मनी ओएस चलाने के लिए इत्तला दी गई है। इस महीने, कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच हुआवेई वॉच फिट को भारतीय बाजार में 8,990 रुपये में लॉन्च किया था। स्मार्टवॉच कई रिस्ट स्ट्रैप कलर ऑप्शन के साथ आती है जिसमें सकुरा पिंक, आईसी ब्लू और साथ ही ग्रेफाइट ब्लैक शामिल हैं। विनिर्देशों के संदर्भ में, स्मार्टवॉच एक गोल रेक्टेंगुलर फेस के साथ आती है जिसमें 1.64-इंच एमोएलईडी एचडी डिस्प्ले है। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵