back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Rate: कैसे तय होती है सोने के गहनों की कीमत? आइए जानते हैं ज्वेलर्स का गणित

Gold jewellery Cost Calculation : सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, हीरे या नगीनों के चार्ज, जीएसटी और हॉल मार्किंग चार्ज के आधार पर ज्वेलर्स द्वारा गोल्ड जूलरी की कीमत तय की जाती है।

नई दिल्ली,रफ्तार। इस समय सोने की कीमतें उच्च स्तर पर हैं। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बहरहाल, आप-हम गहने खरीदने जाते हैं तो कीमतों को लेकर संदेह होते हैं। यह सवाल उठता है कि में ज्वेलर्स गहनों की कीमतों का कैलकुलेशन कैसे करते हैं? दरअसल, कई फैक्टर हैं, जो गहनों की कीमतों को प्रभावित करते हैं। इनमें सोने की कीमत, मेकिंग चार्ज, गहने में लगे हीरो या नगीनों की कीमत शामिल होती है। ज्वेलर टू ज्वेलर सोने की कीमतों में भी अंतर होता है। काण है कि इनकी सोना खरीदने की लागत (रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्टेशन की लागत आदि ) अलग-अलग रहती है।

इस फॉर्मूले से तय होती है कीमत

सोने के गहनों की फाइनल प्राइस तय करने का फॉर्मूला है। गहने की फाइनल प्राइस = {सोने की कीमत*(ग्राम में वजन)} + मेकिंग चार्ज + 3 फीसदी GST + हॉल मार्किंग चार्ज। कीमत सोने की शुद्धता पर भी निर्भर करती है। 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट या 14 कैरेट की कीमतें अलग-अलग रहती हैं। सोना जितना शुद्ध होगा, कीमत उतनी अधिक होगी। 24 कैरेट सोना सबसे महंगा होता है। 14 कैरेट सबसे सस्ता होता है।

मेकिंग चार्ज और GST

ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज लेते हैं। इसे वेस्टेज चार्ज भी कहते हैं। अमूमन यह प्रति ग्राम आधार पर कैलकुलेट किए जाते हैं या प्रतिशत के आधार पर कैलकुलेट किए जाते हैं। कुछ लोग दोनों का मिक्स यूज करते हैं। वे सोने की मौजूदा कीमत का 1 फीसदी लेते हैं। फिर प्रति ग्राम के आधार पर चार्ज करते हैं। उदाहरण के लिए- 22 कैरेट सोने की कीमत 68 हजार रुपए है तो मेकिंग चार्ज सोने की कीमत का 1 फीसदी प्रति ग्राम लिया जाएगा। यानी यह 680 रुपए प्रति ग्राम हो जाएगा। 10 ग्राम के सोने की चेन खरीदते हैं तो मेकिंग चार्ज 6800 रुपए होगा। जीएसटी गहने की कुल कीमत (मेकिंग चार्ज सहित) पर लगता है। सोने पर हॉल मार्किंग जरूरी है, इसलिए हॉल मार्किंग चार्ज भी देना होता है।

डायमंड रिंग की कीमत ऐसे होती है तय

3.5 ग्राम 18 कैरेट सोने की डायमंड रिंग में सोने की कीमत 19600 (Rs 5,600X3.5 grams) रुपये होगी।

3.5 ग्राम सोने पर मेकिंग चार्ज 1750 (Rs 500*3.5 grams) रुपए बनेगा।

रिंग में डायमंड की कीमत 4500 रुपये है।

इस तरह डायमंड रिंग की कुल कीमत 25850 (Rs 19600+1750+4500) रुपये हुई।

इसमें 3% जीएसटी 776 (3% of Rs 25850) रुपये हुआ।

हॉल मार्किंग चार्ज 45 रुपये हुआ। ऐसे में डायमंड रिंग की कुल कीमत 26671 रुपये होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड तोड़ तेजी! चांदी ₹3508 उछलकर नए शिखर पर, सोना ने भी दिखाई ताबड़तोड रफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिसंबर की शुरुआत ही सोने और चांदी के लिए शानदार रही है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...