back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Rate: सोने के दाम में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, प्रति 10 ग्राम 1130 रुपए महंगा

Gold Prices At Record High: नए ऐतिहासिक हाई पर सोने के दाम पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के सर्राफा बाजार में सोना एक ट्रेडिंग सेशन में 1130 रुपये महंगा हो गया।

नई दिल्ली, रफ्तार। नए ऐतिहासिक हाई पर सोने के दाम पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के सर्राफा बाजार में सोना एक ट्रेडिंग सेशन में 1130 रुपये महंगा हो गया। यह 67450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है। बीते कारोबारी सत्र में सोना 66320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जानकार बताते हैं कि इस साल सोना 70000 रुपये के रिकॉर्ड हाई को छू सकता है।

एक ही सत्र में 1100 रुपये चढ़ा भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मजबूत ग्लोबल संकेतों की वजह से सोने के भाव में जोरदार तेजी दिखी है। 1130 रुपये के उछाल के साथ सोने का भाव 67450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा है। चांदी की कीमत में भी 1100 रुपये की तेजी दिखी। यह 77750 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 76650 रुपये प्रति किलो थी।

सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से सपोर्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार का कहना है कि दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 67450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा थी। यह पिछले बंद भाव से 1130 रुपये अधिक है। उन्होंने बताया कि कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमतों को बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से सपोर्ट मिला है। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर सोना 2202 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 48 डॉलर अधिक है। चांदी के दामों में भी तेजी है। यह 25.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। जो पिछले सत्र में 24.84 डॉलर प्रति औंस पर थी।

70 हजार तक पहुंच सकता है सोना

कामा ज्वेलरी के एमडी कोलिन शाह के मुताबिक अमेरिकी फेड रिजर्व ने इस साल के अंत तक तीन बार ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। इसके चलते घरेलू बाजार में सोना नए हाई पर पहुंचा है। इस रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों का ध्यान सोने में निवेश पर आकर्षित होगा, जिससे निवेशकों को भरोसा है कि इस साल सोना 70 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है। वैसे, उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल के दामों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है जो घरेलू से इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में जारी तेजी पर दबाव डाल सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Price Today: शादी के सीजन से पहले सोने की कीमतों में उछाल, जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सोने की कीमतों में बुधवार, 19 नवंबर को घरेलू फ्यूचर मार्केट में उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...