back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Price Today: सोने के भाव चढ़े, चांदी में गिरावट, जानें 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price: सोने की घरेलू वायदा कीमतों में आज थोड़ी-सी तेजी दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज (Mcx Exchange) पर 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना आज सुबह 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोने की घरेलू वायदा कीमतों में आज थोड़ी-सी तेजी दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज (Mcx Exchange) पर 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना आज सुबह 0.14 फीसदी यानी 90 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। यह 65673 रुपये प्रति 10 ग्राम है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 66250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वैश्विक बाजार में आज सुबह सोने-चांदी की कीमतें बढ़ीं।

चांदी की कीमत 51 रुपए घटी

सोने से इतर चांदी की वायदा कीमतों में आज सुबह गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज (Mcx Exchange) पर सुबह 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.07 फीसदी यानी 51 रुपये गिरकर कारोबार कर रही थी। यह 75236 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली में मंगलवार को चांदी का हाजिर भाव 500 रुपये गिरकर 76500 रुपये प्रति किलोग्राम था।

सोने का ग्लोबल रेट

ग्लोबल मार्केट में सोने की वायदा कीमतों में आज सुबह बढ़त दिखी। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.11 फीसदी यानी 2.30 डॉलर बढ़कर 2183.50 डॉलर प्रति औंस पर था। सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.03 फीसदी यानी 0.59 डॉलर बढ़कर 2158.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का ग्लोबल मार्केट में रेट

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज सुबह बढ़त दिखी है। कॉमेक्स पर इसका वैश्विक भाव 0.04 फीसदी यानी 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 25.15 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.11 फीसदी यानी 0.03 डॉलर बढ़कर 24.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

खरीदारों को बड़ी राहत! हफ्तेभर की आग उगलती कीमतों के बाद आज सस्ता हुआ सोना, क्या अब है निवेश का सही मौका?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले करीब सात दिनों से सोने की कीमतें लगातार तेजी की उड़ान भर रही थीं, लेकिन गुरुवार, 26 फरवरी को इस...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...