back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉस Sundar Pichai से कई गुना अमीर उनका यह Staff, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर भारतीय मैनेजर हैं थॉमस कुरियन

Success Story: दुनिया की टॉप टेक कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सफलता से लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलती है।

नई दिल्ली, रफ्तार। दुनिया की टॉप टेक कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सफलता से लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलती है। मगर, गूगल में ही काम करने वाले उनके स्टाफ की सफलता को जानकार आप उनको भी अपना आइडियल बना लेंगे। यह शख्स गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन (Thomas Kurian) हैं, जो आईआईटी ड्रॉपआउट हैं। इपकी दौलत अपने बॉस सुंदर पिचाई से तीन गुना अधिक है।

कौन हैं थॉमस?

थॉमस कुरियन का जन्म केरल में हुआ है। 2018 से वह गूगल क्लाउज के सीईओ हैं। थॉमस नेटएप के सीईओ जॉर्ज कुरियन के जुडवां भाई भी हैं। दोनों भाई दौलत के मामले में एक से बढ़कर एक हैं। थॉमस की शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु के सेंट जोसेफ बॉयज हाईस्कूल से हुई। उन्होंने आईआईटी मद्रास में एडमिशन लिया, लेकिन बीच में आईआईटी छोड़कर अमेरिका चले गए। वहां की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की। फिर वहीं नौकरी मिल गई।

थॉमस कुरियन, जिनकी संपत्ति अपने बॉस सुंदर पिचाई से तीन गुना अधिक है। korean.jpg

32 देशों में 35 हजार लोगों की टीम को संभालने का अनुभव

थॉमस को पहली नौकरी मैकिन्से एंड कंपनी में मिली थी। वहां 6 साल काम करने के बाद कुरियन 1996 में ओरेकल ज्वाइन किया। यहां टीम लीड के तौर पर 22 वर्षों तक काम किया। 32 देशों में 35 हजार लोगों की टीम संभाली। उन्होंने 2018 में इस्तीफा देकर गूगल ज्वाइन किया था, उन्हें गूगल क्लाउड का सीईओ बनाया गया है।

थॉमस कुरियन की कुल संपत्ति

हुरुन इंडिया की लिस्ट के मुताबिक थॉमस कुरियन के पास 12100 करोड़ रुपए की संपत्ति है। गूगल सीईओ सुंदर पिचाई का कुल संपत्ति 5300 करोड़ रुपए है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला की संपत्ति 6200 करोड़ रुपए है। दरअसल थॉमस कुरियन का परिवार भी काफी धनी है। उनके पिता भी खानदानी रईस रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...