back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

40 देशों में 15 करोड़ लोग गूगल पे का कर रहे हैं उपयोग : सुंदर पिचाई

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के डिजिटल भुगतान विकास की सराहना करते हुए, अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि कंपनी की भुगतान रणनीति पूरी तरह से वाणिज्य के लिए बनाई गई रणनीति के समान है। कंपनी की तिमाही अर्निग कॉल के दौरान, पिचाई ने कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान से ही सब कुछ शुरू हुआ है। पिचाई ने मंगलवार देर रात कहा, अब हमारे पास गूगल पे का उपयोग करने वाले 40 देशों में 150 मिलियन (15 करोड़) लोग हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह सुविधा हर जगह काम करे, अच्छी तरह से काम करे, सभी साइटों के लिए उपयोग में आसान हो। और फिर समय के साथ, हम नए डिजिटल अनुभव का निर्माण करेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कंपनी गूगल पे को व्यापारी और वित्तीय संस्थान दोनों पक्षों पर सुचारू रूप से काम करने के लिए चाहती है, और यह सुनिश्चित करती है कि वे ग्राहकों के साथ अच्छी तरह से जुड़ सकें। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने 29 मार्च तक 5.04 अरब लेनदेन किया, जो कि 8.88 ट्रिलियन रुपये के बराबर था। यह फरवरी में संसाधित लेनदेन की मात्रा से 11.5 प्रतिशत अधिक और संसाधित लेनदेन के मूल्य के मामले में 7.5 प्रतिशत अधिक है। भारतीय डिजिटल भुगतान क्षेत्र में वर्तमान में फोनपे, गूगल पे और पेटीएम का दबदबा है। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵