back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Today Share Market Live: शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, जानें प्रमुख 5 कारण

Share Market Update: शेयर बाजार आज जोरदार गिरावट के साथ खुला। वैश्विक बाजारों की गिरावट का असर घरेलू बाजारों पर दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार आज जोरदार गिरावट के साथ खुला। वैश्विक बाजारों की गिरावट का असर घरेलू बाजारों पर दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। सुबह ज्यादातर एशियाई बाजार भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। यूएस मार्केट की गिरावट का असर आईटी शेयरों पर आया है। यह सेक्टर 2 प्रतिशत गिरा है।

बाजार खुलते ही निफ्टी 180 अंक आया

बीएसई का सेंसेक्स 519.94 अंक गिरकर 71035 लेवल पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 165.10 अंक फिसलकर 21578 लेवल पर खुला। बाजार खुलते ही निफ्टी 180 अंक नीचे आ गया। सेंसेक्स तुरंत 71 हजार लेवल को तोड़ दिया।

आज की गिरावट के मुख्य प्वाइंट

1. एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो में एनएसई के 281 शेयरों में तेजी थी। 1372 शेयरों में गिरावट दिख रही।

2. करीब सभी सेक्टरों में गिरावट का लाल निशान हावी है। मिडकैप इंडेक्स 1.5 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है।

3. सेंसेक्स में 30 के 30 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में हैं।

4. निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है।

5. बाजार खुलने के 15 मिनट बाद एनएसई निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट आई है।

बैंक निफ्टी की जोरदार गिरावट से मार्केट ठंडी

आज बाजार खुलने के 15 मिनटों के भीतर ही बैंक निफ्टी 600 अंक टूट गया। इसने 45 हजार लेवल को तोड़ा है। सुबह 10 बजे तक बैंक निफ्टी 592 अंक गिरकर 44910 लेवल पर पहुंचा है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट हावी है।

सबसे अधिक गिरने वाले शेयर

सेंसेक्स और निफ्टी के टॉप लूजर में आज विप्रो है। यह 2.50 प्रतिशत गिरा है। दोनों इंडाइसेज में आईटी शेयर सबसे अधिक टूटे हैं। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक के शेयर सेंसेक्स और निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर बने हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। BSE Sensex खुलते ही 1018 अंक गिरकर...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵