Stock Market Live Updates: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट शुरुआत, आज फोकस में इन कंपनियों के शेयर

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की आज फ्लैट शुरुआत हुई। निफ्टी 25 अंक ऊपर हरे निशान में दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है।
भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग।
भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार की आज फ्लैट शुरुआत हुई। निफ्टी 25 अंक ऊपर हरे निशान में दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 15 अंक नीचे गिरकर लाल निशान में दिख रहा। बता दें 09 फरवरी यानी शुक्रवार को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्था गत निवेशकों ने 141.95 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी। उस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 421.87 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

आज 480 कंपनियों के आने हैं नतीजे

आज 480 कंपनियों के 31 दिसंबर 2023 की तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। इनमें कोल इंडिया, भारत फोर्ज, ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स, अनुपम रसायन इंडिया, बीएलएस ई-सर्विसेज, सेरा सेनेटरीवेयर, दिली प बिल्डकॉन, जीएसके फार्मास्यूटिकल्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, एचईजी, कृष्णा डायग्नोस्टिक्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, एनएचपीसी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया और स्किपर आदि शामिल हैं।

प्री-ओपनिंग में हरे निशान में था बाजार

भारतीय शेयर बाजार प्री-ओपनिंग में हरे निशान में खुलते हुए दिखे। अभी बीएसई का सेंसेक्स 80 अंक ऊपर कारोबार कर रहा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की निफ्टी (Nifty) करीब 24 अंक ऊपर खुलता हुआ दिखा। विशेषज्ञ के अनुसार निफ्टी में कंसोलीडेशन की रेंज 21,600-22,050 के बीच रहने की संभावना है।

निफ्टी 21500 की स्ट्राइम पर

निफ्टी 21500 की स्ट्राइक पर 49.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट दिखा है। यह आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग दिखी। इस स्ट्र इक पर 22.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21900 की स्ट्राइक पर सबसे अधिक पुट अनवाइंडिंग दिखी।

निफ्टी की ओवरऑल तेजी बरकरार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी की ओवरऑल तेजी की स्थिति कायम है। निकट अवधि में इसके 22 हजार के लेवल तक बढ़ने की संभावना है। उनका मानना है कि 21600-21500 के स्तर तक की कोई गिरावट खरीदारी का मौका हो सकती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in