back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एचडीएफसी के मुनाफे में 11 फीसदी की बढ़त

मुम्बई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। एचडीएफसी के एकल शुद्ध लाभ में वार्षिक आधार पर वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में 11 फीसदी की तेजी दर्ज की गयी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी कि गत वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका कर पश्चात लाभ 2,926 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,261 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल ब्याज आमदनी 4,284 करोड़ रुपये की रही जबकि गत वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 4,005 करोड़ रुपये रहा था। एचडीएफसी के समग्र वित्तीय परिणाम के जारी आंकड़ों के अनुसार,उसका समग्र शुद्ध लाभ 5,837 करोड़ रुपये रहा जबकि गत साल यह 5,177 करोड़ रुपये रहा था। कोविड-19 संबंधित तनाव के लिए आरबीआई के समाधान ढांचा के तहत किये गये रिण पुनर्गठन से 31 दिसंबर 2021 तक ऐसे रिण कुल दिये गये रिण के 1.34 प्रतिशत हैं। एचडीएफसी ने बताया कि आवास रिण की मांग और रिण आवेदन की संख्या में तेजी जारी है। किफायती आवास और महंगे आवास दोनों श्रेणी में आवास रिण की मांग में तेजी देखी गयी है। आवास परियोजना की बिक्री में तेजी और नयी आवासीय परियोजनाओं की शुरूआत से आवास क्षेत्र को बल मिला है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵