back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हार्मनीओएस 2.0 की 9 करोड़ उपयोगकर्ताओं तक पहुंच बनी

बीजिंग, 4 सितंबर (आईएएनएस)। हुआवे ने आधिकारिक तौर पर हार्मनीओएस 2 ऑपरेटिंग सिस्टम 2 जून को जारी किया। इसके दो महीने से भी कम समय में 5 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता थे और अब एक नवीनतम रिपोर्ट से पता चलता है कि हार्मनीओएस 2 के 9 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। हुआवे के मुताबिक, इस सिस्टम का रोलआउट कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ा रोलआउट होगा। गिजचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रांड का लक्ष्य है इस सिस्टम को साल के अंत तक 20 करोड़ हुआवे/ऑनर यूजर्स के पास पहुंचाना। ऑपरेटिंग सिस्टम इस समय लगभग 100 हुआवे और ऑनर उपकरणों के लिए उपलब्ध है। इस संख्या में से 56 पुराने मॉडल हुआवे और ऑनर के हैं। मई में हुआवेई के एक शीर्ष कार्यकारी ने दावा किया कि हार्मनीओए गूगल और एप्पल ऑपरेटिंग सिस्टम को चुनौती दे सकता है। हुआवे के उपभोक्ता क्लाउड सेवाओं के प्रमुख एरिक टैन ने कहा, हुआवे एक ऐसा इकोसिस्टम देने की स्थिति में है जो गूगल और एप्पल इकोसिस्टम के बराबर है। हुवावे की ऐप गैलरी के 42 करोड़ यूजर्स हो गए हैं। कंपनी के मुताबिक, ऐप गैलरी अब 170 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के मद्देनजर, चीनी दिग्गज ने पिछले अगस्त में आधिकारिक तौर पर हार्मनीओएस लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य गूगल द्वारा विकसित एंड्रॉइड ओएस पर कंपनी की निर्भरता को कम करना था। पिछले साल दिसंबर में हुवावे ने कहा था कि वह स्मार्टफोन में हार्मनीओएस लाने की तैयारी कर रही है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵