back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ola के ड्राइवरों के लिए बड़ी खुशखबरी! कंपनी ने खत्म किया कमीशन, अब पूरी कमाई खाते में होगी जमा

Ola ड्राइवर अब बिना किसी कमीशन के पूरी कमाई रख सकेंगे। कंपनी ने फैसला लिया है कि वह किसी भी राइड पर कोई कमीशन नहीं लेगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । Ola से जुड़े ड्राइवरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आयी है। अब ड्राइवरों को अपनी मेहनत की पूरी कमाई मिल सकेगी, क्योंकि कंपनी ने यह फैसला लिया है कि वह किसी भी राइड पर कोई कमीशन नहीं लेगी। पहले ओला अपने ड्राइवरों से हर राइड पर भारी कमीशन वसूलती थी, जिससे उनकी कमाई प्रभावित होती थी। लेकिन अब इस नए निर्णय के बाद राइड से होने वाली पूरी आमदनी ड्राइवर के पास ही जाएगी।

यह बदलाव Ola के नए बिजनेस मॉडल के तहत लागू किया गया है, जिसके अनुसार ड्राइवर कंपनी को कोई हिस्सा नहीं देंगे। ग्राहक से मिलने वाला पूरा किराया 100% ड्राइवर के खाते में सीधे जमा होगा। इस फैसले का फायदा देशभर के दस लाख से अधिक ड्राइवरों को मिलेगा, जो अब बिना किसी सीमा के अपनी पूरी कमाई रख सकेंगे।

नए सिस्टम कैसे करेगा काम ?

अब Ola केवल एक तकनीकी प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी, जो ड्राइवरों और राइडर्स को जोड़ने का काम करेगा। इस नए मॉडल में ड्राइवर को पूरा किराया मिलेगा, जो ग्राहक ऐप या नकद के माध्यम से सीधे देगा। कंपनी अब किसी भी राइड पर कमीशन नहीं लेगी, जिससे ड्राइवर की आय पहले से अधिक बढ़ेगी। Ola का राजस्व अब एक फ्लैट सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आधारित होगा, यानी ड्राइवर मासिक एक निश्चित शुल्क देकर कंपनी की सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

ड्राइवरों के लिए बड़ी सफलता

पहले तक Ola और अन्य राइड-शेयरिंग कंपनियां हर राइड से 20% से 30% तक कमीशन लेती थीं, जिससे ड्राइवरों की कमाई में काफी कमी आ जाती थी। लेकिन अब नई नीति के लागू होने से उनकी आमदनी पर सकारात्मक और सीधे प्रभाव पड़ेगा। Ola के CEO भाविश अग्रवाल ने भी इस बदलाव की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि यह निर्णय ड्राइवरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

ग्राहकों के लिए क्या बदलाव होंगे?

ग्राहकों के लिए बुकिंग प्रक्रिया वैसे ही रहेगी जैसे पहले थी। हालांकि, इस बदलाव से ड्राइवरों की संतुष्टि बढ़ने की संभावना है, जिससे सेवा का स्तर सुधरेगा और यात्रियों को और भी बेहतर और सहज अनुभव मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

जयपुर हिट एंड रन केस: नशे में धुत ड्राइवर ने पैदल चलने वालों को कुचला, 3 की मौत, 9 घायल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजस्थान के जयपुर जिले के नाहरगढ़ इलाके में एक दुखद घटना सामने आयी है। जिसमें एक SUV ने...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵