back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SGB issue: आज से सोना बेचेगी सरकार, मार्केट से सस्ती रेट पर मिलेगा GOLD

SGB issue price :केंद्र सरकार सोमवार से सोना बचेगी। यह सोना बाजार के भाव से कम दाम पर बेचा जाएगा। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव (Gold Price Today) 6330 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

नई दिल्ली, रफ्तार। केंद्र सरकार सोमवार से सोना बचेगी। यह सोना बाजार के भाव से कम दाम पर बेचा जाएगा। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव (Gold Price Today) 6330 रुपए प्रति 10 ग्राम है। सरकार द्वारा बेचे जाने वाले सॉवरेन गोल्ड बांड किस्त के लिए कीमत 6263 रुपए प्रति ग्राम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि सरकारी गोल्ड बांड (SGB) सोमवार से पांच दिनों के लिए खुलेगा। सरकारी गोल्ड बांड योजना 2023-24 सीरीज चार 16 फरवरी तक खुली रहेगी। आरबीआई ने कहा कि बांड का मूल्य 6263 रुपए प्रति ग्राम सोना है।

ऑनलाइन एवं डिजिटल पेमेंट पर छूट मिलेगी

सरकार ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले एवं डिजिटल भुगतान करने वाले निवेशकों को इश्यू प्राइस पर 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है। आरबीआई ने कहा कि ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बांड का इश्यू प्राइस 6213 रुपए रहेगा।

यहां से खरीद सकते हैं गोल्ड बांड

एसजीबी को शेड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंक्स, पेमेंट बैंक्स और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), भारतीय निपटान निगम लिमिटेड (CCIL), नामित डाकघरों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड और बीएसई लिमिटेड के जरिए बेचा जाएगा। आरबीआई भारत सरकार की ओर से गोल्ड बांड जारी करता है। ये निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवार (HUF), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को बेचे जाते हैं। सब्सक्रिप्शन की अधिकतम सीमा व्यक्तियों के लिए चार किलो, एचयूएफ के लिए चार किलो और न्यासों एवं समान संस्थाओं के लिए 20 किलो प्रति वित्त वर्ष है। सोने की भौतिक मांग को कम करने के उद्देश्य से नवंबर 2015 में गोल्ड बांड योजना लाई थी।

ऐसे खरीदें गोल्ड बांड

स्टेप-1: अपने इंटरनेट बैंकिंग खाते में लॉगइन करें।

स्टेप-2: मुख्य मेनू पर जाकर ‘ई-सेवा’ चुनें और ‘सोवरेन गोल्ड बांड’ पर क्लिक करें।

स्टेप-3: नए ग्राहक हैं तो ‘रजिस्टर’ पर क्लिक करें। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित नियम और शर्तों को पढ़कर स्वीकार करें।

स्टेप-4: एसजीबी योजना से संबंधित सभी जरूरी विवरण दर्ज करें। अपने डीमैट खाते के आधार पर सीडीएसएल या एनएसडीएल से जमापत्र भागीदार के बारे में जानकारी दें।

स्टेप-5: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करें।

स्टेप-6: रजिस्ट्रेशन के बाद या तो हेडर लिंक/सेक्शन से खरीद विकल्प चुनें या सीधे ‘खरीदें’ पर क्लिक करें।

स्टेप-7: सब्सक्रिप्शन क्वांटिटी और नॉमिनी की जानकारी दें।

स्टेप-8: अपने मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...