back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IndiGo पर चला सरकार का चाबुक, 5 प्रतिशत उड़ानों की कटौती के आदेश

सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में 5% कटौती का आदेश दिया है, जिससे रोजाना लगभग 110 उड़ानें प्रभावित होंगी। फिलहाल, यात्रियों को हुई असुविधा के लिए 745 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन और सबसे अधिक उड़ानें संचालित करने वाली इंडिगो (IndiGo) पर सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को हुई असुविधा और हाल ही में हजारों फ्लाइट्स रद्द करने की भारी कीमत अब एयरलाइन को चुकानी पड़ेगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सीधे तौर पर इंडिगो की उड़ानों में कटौती का आदेश जारी कर दिया है।

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में 5% की कटौती की जाएगी। इसका सीधा मतलब है कि एयरलाइन से रोजाना करीब 110 उड़ानें छीनी जाएंगी, जिन्हें अन्य एयरलाइन ऑपरेटर्स को आवंटित किया जाएगा। सरकार के इस कदम को पूरे विमानन उद्योग में एक ‘मिसाल’ के रूप में देखा जा रहा है।

एक्शन मोड में DGCA: 2200 में से 110 फ्लाइट्स होंगी कम

मंत्री नायडू ने सरकारी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, हम इंडिगो के मार्ग को कम करेंगे। वे अभी 2,200 उड़ानें संचालित कर रहे हैं। हम उन्हें निश्चित रूप से कम करेंगे।यह कार्रवाई तब हुई है, जब 5 दिसंबर को इंडिगो की 100 से अधिक सेवाएं प्रभावित हुई थीं, जिससे लाखों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे और भारी अव्यवस्था फैल गई। इसके बाद DGCA ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

745 करोड़ का मुआवजा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। मंत्री नायडू ने बताया कि 1 से 8 दिसंबर तक रद्द किए गए 7,30,655 PNR के लिए अब तक 745 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। इसके अलावा, खोए हुए 9,000 बैगों में से 6,000 लौटाए जा चुके हैं, और बाकी बैग जल्द ही यात्रियों तक पहुंचा दिए जाएंगे।

इंडिगो ने मांगा समय: बाजार में हिस्सेदारी पर असर

सरकार के इस बड़े एक्शन के बाद इंडिगो के शेयर पहले ही धड़ाम हो चुके हैं। उड़ानों में कटौती से एयरलाइन की बाजार हिस्सेदारी पर और भी बुरा असर पड़ना तय है। इंडिगो ने अपनी सफाई में कहा कि, तकनीकी खराबियां, खराब मौसम, हवाई यातायात पर बढ़ी भीड़ और नए क्रू ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL फेज-2) जैसी बाहरी परिस्थितियों के कारण उन्हें उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरलाइन ने DGCA के मैनुअल का हवाला देते हुए स्थिति को सामान्य करने के लिए 15 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा है।

सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर इंडिगो का रवैया नहीं सुधरा, तो यह कार्रवाई और भी कड़ी हो सकती है। यह स्पष्ट संदेश है कि यात्रियों को होने वाली असुविधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...