back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुशखबरी! अब बुढ़ापे में नहीं होगी पैसो की टेंशन, सरकार ला रही है Universal Pension Scheme

सरकार अब Universal Pension Scheme लाने जा रही है जिसका फायद अब सबको होने वाला है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नौकरी करने के दौरान तो गुजारा करना आसान हो जाता है। यही वह समय भी होता है जब अपने बुढ़ापे के लिए भी लोग योजना बनाना शुरू कर देते हैं। हालांकि अब आपकी इस मुश्किल को सरकार आसान करने जा रही है। सरकार Universal Pension Scheme लाने की योजना पर विचार कर रही है जिसका फायदा असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को होगा। इस समय अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर के लोगों जैसे- कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, डोमेस्टिक स्टाफ और गिर वर्कर्स सरकार द्वारा संचालित बड़ी बचत योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं।

क्या है यूनिवर्सल पेंशन स्कीम? (What Is Universal Pension Scheme)

इस नई प्रस्तावित योजना और EPFO जैसी मोजूदा योजनाओं के बीच एक बड़ा अंतर यह होगा कि पहले की योजनाओं में योगदान अपनी मर्जी के आधार पर किया जा सकेगा। इसमें सरकार अपनी तरफ से कोई योगदान नहीं देगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के पीछे सरकार का मकसद कुछ मौजूदा योजनाओं को साथ जोड़कर करके देश में पेंशन/सेविंग्स फ्रेमवर्क को स्ट्रीमलाइन करने के लिए एक यूनिवर्सल पेंशन स्कीम पेश करना है। यह योजना हर किसी नागरिक को सुरक्षित निवेश विकल्प बनेगी।

असंगठित क्षेत्र में पहले से चल रही हैं पेंशन योजना

इनमें अटल पेंशन स्कीम भी शामिल है। APS में निवेशक के 60 साल के होने के बाद 1000 रुपये से 5000 रुपये तक मंथली पेंशन मिलती है। वहीं, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) में स्ट्रीट वेंडर्स, डोमेस्टिक वर्कर्स, लेबर्स आदि को फायदा मिलता है। इसके अलावा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना जैसी स्कीम्स हैं, जिसमें निवेशक के 60 साल की उम्र पूरी कर लेने पर 3000 रुपये महीने पेंशन मिलती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हर महीने बस 5 हजार निवेश करें और पाएं लाखों का फंड, देखें 20 साल का कैलकुलेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1000...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...