back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जल्द लांच होगा गूगल पिक्सल 7 सीरीज का स्मार्टफोन

नयी दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गूगल का बहुप्रतीक्षित पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो स्मार्टफोन निर्धारित समय से पहले ही बाजार में उतारा जा सकता है। गिज्मोचाइना की नयी रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पहले इसे अक्टूबर में लांच करने वाला था लेकिन अब शायद ये दोनों फोन सितंबर में ही बाजार में उतार दिये जायेंगे। गूगल पिक्सल 7 का डिस्प्ले 6.3 इंच का है यानी यह पिक्सल 6 के 6.4 इंच के डिस्प्ले से थोड़ा छोटा है। पिक्सल 7 सीरीज में नया टेंसर प्रोसेसर होने की बात की जा रही है और संभवत इसका इंटर्नल स्टोरेज 512 जीबी का है। पिक्सल 7 प्रो के पीछे की डिजाइनिंग पहली सीरीज की डिजाइनिंग से ज्यादा अलग नहीं होगी। ऐसा माना जा रहा है कि गूगल 7 सीरीज को उतारने से पहले पिक्सल 6ए को रिलीज करे। पिक्सल 6ए के डुअल रियर कैमरा से लैस होने की खबर है। इसका प्राइमरी कैमरा 12.2 एमपी का होगा और दूसरा कैमरा 12 एमपी का होगा। स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिये 8 एमपी का सिंगल फ्रंट कैमरा होगा। इसके मिडरेंज के टेंसर प्रोसेर, या स्नैपड्रैगन 778 जी से लैस होने की चर्चा है। पिक्सल 6ए में 6 या 8 जीबी रैम, 128 जीबी का इंटर्नल स्टोरेज हो सकता है, जो एंड्राएड 12 पर रन होगा। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵