back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gpay से पेमेंट करना होगा आसान, जानिए UPI Circle के फीचर्स

गूगल पे ने हाल ही में ऐसे कई ऐलान किए है जिसके बाद पेंमेंट करना बेहद आसान हो जाएगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गूगल पे अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लेकर आया है। इस नए फीचर के बाद पेमेंट करना और भी ज्यादा आसान होने जा रहा है। इस नए फीचर का नाम है UPI Circle। ये फीचर उन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी होने वाला है जिनका UPI से बैंक अकाउंट जुड़ा नहीं हुआ है। इस नए फीचर की मदद से आप बिना लिक्ड अकाउंट के भी पैसे का लेन देन कर पाएंगे।

दो तरीक से कर सकते हैं लेन देन

पहला तरीका ये है कि आप इसकी मदद से अपने परिवार का अन्य किसी वयक्ति को 15 हजार रुपये की एक निश्चित रकम भेज सकते हैं। हालांकि इस सीमा को पार करने के बाद किसी भी प्रकार का लेन देन नहीं होगा। जबकि दूसरा तरीका ये है कि किसी भी पेंमेंट के लिए आप खुद मंजूरी दे पाएंगे। जब भी दूसरा व्यक्ति भुगतान करेगा तो उसकी अप्रूवल रिक्वेस्ट आपके पास आएगी। आपके अप्रूव करने के बाद ही पेमेंट हो सकेगी।

इस फीचर का लाभ कैसे लें

इस फीचर का सेट अप करने के लिए आपको Google pay पर अपना अकाउंट बनाना होगा, जबकि जिस व्यक्ति को आप पेमेंट करना चाहते हैं उनके पास भी यूपीआई अकाउंट होना चाहिए। 

UPI Circle फीचर सेटअप करने का तरीका 

1. जिस व्यक्ति को आप पेमेंट करने की इजाजत देना चाहते हैं, उन्हें अपने Google Pay ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर अपना UPI QR कोड दिखाना होगा।

2. आपको अपने Google Pay ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर UPI Circle वाले विक्लप को चुनना होगा।

3. अब आप सामने वाले व्यक्ति के द्वारा दिया हुआ QR कोड स्कैन कर सकते हैं या गैलरी से अपलोड कर सकते हैं।

4. इसके बाद आपको यह चुनाव करना होगा है आप एकमुश्त अनुमति देना चाहते हैं या हर बार अनुमति देना चाहते हैं।

5. सामने वाले व्यक्ति को आपके द्वारा भेजी गई रिक्वेस्ट को अप्रूव करना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...