back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPO में निवेश का सुनहरा मौका, Urban Company का इश्यू खुला, GMP में जबरदस्त तेजी

अर्बन कंपनी ने अपने IPO की शुरुआत कर दी है। अगर आप आईपीओ के जरिए कमाई करने में रुचि रखते हैं तो आज से इसमें बोली लगाई जा सकती है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पैसा कमाने का मौका तलाश रहे निवेशकों के लिए खुशखबरी है। ऐप-आधारित ब्यूटी और होम सर्विसेस प्लेटफॉर्म अर्बन कंपनी का बहुप्रतीक्षित IPO आज यानी 10 सितंबर 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह इश्यू 12 सितंबर तक खुला रहेगा। अगर आप आईपीओ के जरिए शॉर्ट टर्म मुनाफे या लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट की योजना बना रहे हैं, तो यह एक अच्छा मौका हो सकता है। बाजार में कंपनी के प्रति निवेशकों का रुझान भी सकारात्मक नजर आ रहा है, जिसका संकेत इसके GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) में आई जबरदस्त उछाल से मिल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्बन कंपनी ने अपने आईपीओ से पहले ही एंकर निवेशकों से 854 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इस एंकर राउंड में कई प्रमुख घरेलू और विदेशी निवेशकों ने हिस्सा लिया, जिससे कंपनी की साख और बाजार में उसके प्रति भरोसा साफ झलकता है।

अर्बन कंपनी के एंकर राउंड में शामिल हुए दिग्गज निवेशक

अर्बन कंपनी के आईपीओ से पहले हुए एंकर इन्वेस्टमेंट राउंड में कई दिग्गज घरेलू और विदेशी निवेशकों ने भाग लिया है। बीएसई की वेबसाइट पर जारी एक सर्कुलर के मुताबिक, इस राउंड में कंपनी ने 103 रुपये प्रति शेयर की दर से कुल 8.29 करोड़ रुपये इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। विदेशी निवेशकों की बात करें तो इस सूची में Government Pension Fund Global, Nomura Funds, Fidelity Funds, और Florida Retirement System जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी संस्थान ग्लोबल स्तर पर भरोसेमंद और मजबूत निवेशकों में गिने जाते हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों में निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, एसबीआई म्यूचुअल फंड और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं। 

Urban Company IPO

अर्बन कंपनी के आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इससे जुड़ी अहम जानकारियां जानना जरूरी है। कंपनी ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड 98 रुपये से 103 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का वैल्यूएशन 14,790 करोड़ रुपये आंका गया है। आईपीओ का कुल साइज 1,900 करोड़ रुपये है, जिसमें 472 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,428 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। 

इस ऑफर के जरिए Accel India और Elevation Capital जैसे मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बाजार में बेच रहे हैं। निवेशकों के लिए मिनिमम एप्लिकेशन साइज 145 शेयरों का एक लॉट रखा गया है। यानि एक खुदरा निवेशक को कम से कम 145 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इस आईपीओ के तहत कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 17 सितंबर 2025 को स्टॉक एक्सचेंज (BSE और NSE) पर होगी।

IPO से जुटाई गई रकम कहां खर्च करेगी अर्बन कंपनी? 

अर्बन कंपनी अपने फ्रेश इश्यू से मिलने वाले फंड्स का उपयोग कंपनी के विभिन्न विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए करेगी। इस रकम को खासतौर पर नई टेक्नोलॉजी के विकास, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, ऑफिस किराए और मार्केटिंग गतिविधियों में लगाया जाएगा, जिससे कंपनी अपने ग्राहक आधार को और मजबूत कर सके। 

गुरुग्राम में मुख्यालय रखने वाली यह कंपनी न केवल भारत में, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और सऊदी अरब जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी की रणनीति स्पष्ट रूप से ग्लोबल एक्सपैंशन और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन ऑपरेशंस पर केंद्रित है। अर्बन कंपनी एक ऑनलाइन सर्विस मार्केटप्लेस है, जो घर से जुड़ी कई ज़रूरी सेवाएं प्रदान करती है। इनमें क्लीनिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रीशियन, पेस्ट कंट्रोल, अप्लायंस रिपेयर, और ब्यूटी सर्विसेस जैसे स्किनकेयर, हेयर ग्रूमिंग, और मसाज थेरेपी शामिल हैं। ये सारी सेवाएं प्रशिक्षित स्वतंत्र प्रोफेशनल्स द्वारा प्रदान की जाती हैं। 

Urban Company IPO GMP कितना पहुंचा ?

अर्बन कंपनी के IPO को लेकर ग्रे मार्केट में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 9 सितंबर 2025 को दोपहर 1:33 बजे तक, कंपनी के शेयर 103 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर लगभग 34 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे थे। इस ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के आधार पर बाजार में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अर्बन कंपनी का शेयर लिस्टिंग के समय लगभग 33.01% का रिटर्न दे सकता है। यानी अगर शेयर इसी प्रीमियम पर लिस्ट होता है, तो निवेशकों को एक लॉट पर लगभग 4,930 रुपये तक का संभावित लाभ मिल सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵