नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क। बीते कुछ दिनों तक गिरावट के बाद अब सोने की चमक फिर लौट आई है। आज यानी 9 जुलाई 2025 को सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि चांदी की दरों में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना आज बुधवार को प्रति 10 ग्राम 98,850 रुपये पर बिक रहा है, जो कि कल के 98,280 रुपये के मुकाबले अधिक है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 90,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोना 74,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमत घटकर 1,09,890 रुपये हो गई है।
जानिए आपके शहरों में सोने का ताजा रेट
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 90,760 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 98,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन सभी शहरों में 22 कैरेट सोने का रेट 90,610 रुपये, जबकि 18 कैरेट सोना मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 74,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। चेन्नई में 18 कैरेट सोना थोड़ी ऊंची कीमत पर, यानी 74,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चंडीगढ़ की बात करें तो यहां आज 24 कैरेट सोना 99,000 रुपये, 22 कैरेट 90,760 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने का रेट 98,850 रुपये, 22 कैरेट सोना 90,610 रुपये, और 18 कैरेट सोना 74,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
सोने और चांदी की कीमतें प्रतिदिन निर्धारित की जाती हैं और इसके पीछे कई अहम कारक जिम्मेदार होते हैं। इनमें विदेशी मुद्रा विनिमय दर (एक्सचेंज रेट), डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सीमा शुल्क जैसे तत्व शामिल हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में होने वाली हलचल का सीधा प्रभाव भी सोने की कीमत पर पड़ता है। जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता का माहौल बनता है, तो निवेशक जोखिम भरे बाजारों से दूरी बनाकर सोने को एक सुरक्षित विकल्प मानते हैं और उसमें निवेश करना पसंद करते हैं।
भारत में सोने का केवल निवेश के रूप में ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। यहां विवाह से लेकर त्योहारों तक, हर शुभ अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। किसी परिवार के पास सोने का होना उसकी आर्थिक स्थिति और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। गौरतलब है कि सोने ने हमेशा महंगाई के मुकाबले बेहतर रिटर्न दिए हैं। यही कारण है कि इसकी मांग लगातार बनी रहती है।




