back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Rate: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोना; नई कीमत जान उड़ जाएंगे होश, 1 दिन में बढ़ा इतना दाम

Today Gold Rate: सोने और चांदी के दाम में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। दोनों धातुओं के दाम रिकॉर्ड लेवेल पर पहुंच चुके हैं। नए वित्त की शुरुआत के बाद हर दिन सोने का भाव नए लेवल को पार कर रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोने की कीमतों में तेजी बनी है। नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ सोने के भाव में जबरदस्त रैली रिकॉर्ड हो रही है। इसका भाव नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच रहा है। आज सोने का भाव 70 हजार रुपये से चंद कदम दूर है। एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंची है। सुबह कारोबार के दौरान एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 716 रुपये मजबूत हुआ। यह 69,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। एक दिन पहले मंगलवार को एमसीएक्स पर गोल्ड का जून फ्यूचर 68,928 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एक अप्रैल को भी बनाया था नया रिकॉर्ड

नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी एक अप्रैल को भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया था। सोमवार के कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव पहली बार 69 हजार रुपये के लेवल के पार पहुंचा था। उस दिन सोने का अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट 69,487 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जून के कॉन्ट्रैक्ट के लिए कीमत बढ़कर 68,719 रुपये प्रति 10 ग्राम चला गया था।

चांदी भी महंगी

सोने के साथ चांदी के भाव में भी जबरदस्त तेजी दिख बनी है। आज एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में 1 फीसदी से अधिक की तेजी है। मई में मैच्योर हो रही चांदी के कॉन्ट्रैक्ट के भाव एमसीएक्स पर 926 रुपये यानी 1.20 फीसदी बढ़कर 77,962 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा हैं। एक दिन पहले मंगलवार को चांदी 77,036 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

ग्लोबल मार्केट में ऐसी रैली

सोना और चांदी के भाव में ग्लोबल मार्केट पर तेजी दिख रही है। ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता के माहौल में सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की मांग निकली हुई है। ग्लोबल लेवल पर आज सोना हाजिर की कीमतें 0.8 फीसदी बढ़कर 2268.44 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड लेवल पर हैं। सोना वायदा 1.1 फीसदी की तेजी के साथ 2181.8 डॉलर प्रति औंस पर है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

खरीदारों को बड़ी राहत! हफ्तेभर की आग उगलती कीमतों के बाद आज सस्ता हुआ सोना, क्या अब है निवेश का सही मौका?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले करीब सात दिनों से सोने की कीमतें लगातार तेजी की उड़ान भर रही थीं, लेकिन गुरुवार, 26 फरवरी को इस...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...