Gold Price Today: सोने-चांदी के दामों में भारी बदलाव, जानें लेटेस्ट रेट

Gold and Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 296 रुपए सस्ता हुआ है। सोने का नया रेट 66,420 रुपए हो गया।
सोने-चांदी की ताजा कीमतें।
सोने-चांदी की ताजा कीमतें।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 296 रुपए सस्ता हुआ है। सोने का नया रेट 66,420 रुपए हो गया। इससे पहले 21 मार्च को सोने ने 66,968 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। चांदी की कीमत 478 रुपए प्रतिकिलो सस्ती हो गई। यह 73,801 रुपए प्रति किलो ग्राम हो गई है। इससे पहले यह 74,210 रुपए पर थी। चांदी ने 4 दिसंबर 2023 को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कल शाम को भी दर्ज हुई थी गिरावट

बीते कल कारोबारी सत्र में गिरावट दिखी थी। इस कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 100 रुपये गिरकर 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले सोने का दाम 66,950 रुपये था। चांदी की कीमत में 250 रुपये प्रतिकिलो की गिरावट हुई है। चांदी 77,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने सपाट और चांदी की कीमत में गिरावट है। 24 कैरेट सोने की कीमत 2,176 डॉलर प्रति औंस है। चांदी 1.16 प्रतिशत गिरकर 24.602 डॉलर प्रति औंस पर है।

वायदा में सोने और चांदी कीमत

वायदा में सोने की कीमत में मामूली बढ़त दिखी है। 5 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पर बंद हुआ है। वहीं, चांदी 03 मई, 2024 का कॉन्ट्रैक्ट 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,490 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in