back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1,00,000 रुपये की दहलीज पर पहुंचा सोना, जानिए आपके शहर में कितना है गोल्ड का ताजा रेट

आज 17 अप्रैल को देश के ज्यादातर राज्यों में सोने की कीमत ने 96 हजार का आंकड़ा भी पार कर लिया। वहीं चांदी का भाव 1,00,000 रुपये पर पहुंच गया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क । अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ वार के कारण सोने का भाव पीक लेवल पर पहुंच चुका है। आज 17 अप्रैल को देश के ज्यादातर राज्यों में सोने की कीमत ने 96 हजार का आंकड़ा भी पार कर लिया। वहीं चांदी का भाव 1,00,000 रुपये पर पहुंच गया है। जानिए आपके शहर में कितनी है सोने की कीमत।

सोना इस समय निवेश का सबसे अच्‍छा विकल्प?

गौरतलब है कि इस साल सोने की कीमतों में 18 हजार 710 रुपये या 23.56% की तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के वायदा कारोबार में जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 1,984 रुपये या 2.12% से बढ़कर 95,435 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंची थी। अमेरिका और चीन के बीच ग्लोबल ट्रेड वॉर के तनाव से निवेशकों में भारी चिंता के चलते सोना इस समय निवेश का सबसे अच्‍छा विकल्प माना जा रहा है।  

टैरिफ वॉर के कारण सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैरिफ वॉर के कारण सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसकी कीमतें ऊपर बनी हुई हैं। जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी आयी है। MCX में सोना 95000 रुपये के एतिहासिक स्तर को छू रहा है। जबकि कॉमेक्स में ये 9 हजार डॉलर को पार कर गया है।

यह 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकता है

जानकारों की मानें तो यदि बाजार में हालात सामान्य रहे तो अगले 6 महीने में सोने की कीमत 75 हजार रुपये तक आ सकती है। लेकिन अगर अमेरिका-चीन की टैरिफ वॉर और बढ़ती है तो यह 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकता है।

दिल्ली-मुंबई में ये है सोने की कीमत 

गुरुवार 17 अप्रैल को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 88,310 रुपये और 24 कैरेट सोना 96,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 88,160 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 96,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 

शहर का नाम – 22 कैरेट गोल्ड रेट – 24 कैरेट गोल्ड रेट

दिल्ली – 88,310 – 96,330

चेन्नई – 88,160 – 96,180

मुंबई – 87,190 – 96,180

कोलकाता – 88,160 – 96,180

जयपुर – 88,310 – 96,330

नोएडा – 88,310 – 96,330

गाजियाबाद – 88,310 – 96,330

लखनऊ – 88,310 – 96,330

बंगलुरु – 88,160 – 96,180

पटना – 88,160 – 96,180

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵