back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Price Today: आखिर ट्रंप ने ऐसा क्या ऐलान किया जिससे कम हुए सोने के दाम, जानिए कितनी आई गिरावट

सोने की कीमतों में पिछले एक हफ्ते से लगातार तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन मंगलवार को अचानक इसमें 1400 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ गई।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोने की कीमतों में पिछले एक हफ्ते से लगातार तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन मंगलवार को अचानक इसमें 1400 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ गई। इसके पीछे वजह बनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा ऐलान। 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि गोल्ड बार पर अब टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। यह ऐलान ऐसे समय हुआ जब अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग (CBP) ने हाल ही में स्विट्जरलैंड से आने वाली 1 किलो और 100 औंस की सोने की छड़ों पर 39% टैरिफ लगाने का निर्णय लिया था। इसी खबर से सोने के वायदा भाव तेजी पर थे। लेकिन जैसे ही ट्रंप ने टैरिफ हटाने की बात कही, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का असर भारत में भी तुरंत दिखा।

MCX पर सोने का हाल

सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 999 शुद्धता वाले सोने के दाम 1409 रुपये 1.38% गिरकर 1,00,389 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। इससे पहले सोना 1,01,199 रुपये तक पहुंच गया था। मंगलवार को भी वायदा कारोबार में सोना गिरावट के साथ खुला। MCX पर अब तक का ऑल-टाइम हाई 1,02,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है, यानी अभी सोना उससे 1861 रुपये सस्ता है।

क्यों पड़ा असर?

स्विट्जरलैंड दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड एक्सपोर्टर्स में से एक है और भारत भी वहां से भारी मात्रा में सोना आयात करता है। अगर अमेरिकी बाजार में टैरिफ नहीं लगेगा तो सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें घटेंगी, जिससे भारतीय बाजार में भी दाम नीचे आएंगे। ट्रंप के इस फैसले ने निवेशकों और ट्रेडर्स को चौंका दिया और एक हफ्ते से जारी तेजी पर तत्काल ब्रेक लग गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

US-Iran War: ‘रात 8 बजे…’ ट्रंप ने तय किया हमला करने का समय, इस तारीख को ईरान पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गंभीर होता नजर आ रहा है। हालात ऐसे...
spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵