back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: पहले गिरावट फिर भारतीय शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, Sensex 100 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के पार

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआत गिरावट के साथ की थी। सेंसेक्स 170 अंक टूटा और निफ्टी 24,550 के नीचे खुला। लेकिन कुछ ही देर में बाजार ने पलटवार किया और सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआत गिरावट के साथ की थी। सेंसेक्स 170 अंक टूटा और निफ्टी 24,550 के नीचे खुला। लेकिन कुछ ही देर में बाजार ने पलटवार किया और सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ गया, वहीं निफ्टी भी 24,600 के पार निकल गया।

गिरावट की वजह और रिकवरी का कारण

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक, हाल ही में बाजार तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचा था, जिसके बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी और ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के चलते रिकवरी आई। हालांकि, भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद के चलते अनिश्चितता अब भी बनी हुई है। दूसरी तरफ, ICICI बैंक के शेयर में कमजोरी देखने को मिली, जो हाल ही में सेविंग्स अकाउंट पर न्यूनतम बैलेंस 50,000 रुपये करने की घोषणा के बाद आई है. वहीं, यात्रा ऑनलाइन का शेयर लगभग 15% चढ़ा।

वैश्विक बाजार का हाल

अमेरिका ने चीन से आयातित सामान पर भारी टैरिफ लगाने की योजना को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। इसके बाद एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 2% चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.13%, साउथ कोरिया का KOSPI 0.81% और चीन का CSI 0.36% ऊपर गया।

जेएसडब्ल्यू सीमेंट का IPO धमाकेदार

जेएसडब्ल्यू सीमेंट के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। यह 7.77 गुना सब्सक्राइब हुआ। QIB (संस्थागत खरीदार): 15.8 गुना सब्सक्रिप्शन NII गैर-संस्थागत निवेशक 10.97 गुना

रिटेल निवेशक: 1.81 गुना

IPO का आवंटन आज 12 अगस्त 2025 फाइनल होने की उम्मीद है। अब निवेशकों की नजर अमेरिका-भारत ट्रेड वार्ता और ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा पर है, जो आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय करेंगे।

तो वहीं बाटा इंडिया के शेयर पर भी निवेशकों की खास नजर है, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 70.1% घटकर 174 करोड़ रुपये से 52 करोड़ रुपये रह गया है. वहीं, आय 0.3% घटकर 944.6 करोड़ रुपये से 941.8 करोड़ रुपये पर आ गई है. सोमवार को कंपनी का शेयर 0.33% की बढ़त के साथ 1,186.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...