back to top
34.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Petrol-Diesel Price Hike: सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी वही महंगी; जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ जबकि चांदी के दाम में तेजी देखी गई। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। जानिए आज के ताजा रेट और आगे क्या होगा असर।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ने लगी है। एक तरफ जहां सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी जल्द बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ सकता है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते भारत में पेट्रोल और डीजल महंगे हो सकते हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने और शांति वार्ता रुकने के कारण वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, जो चार साल का उच्चतम स्तर है।

तेल कंपनियों को भारी नुकसान

सूत्रों के अनुसार, पिछले चार सालों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए थे, लेकिन अब तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹20 प्रति लीटर डीजल पर करीब ₹100 प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। इसी वजह से आने वाले समय में कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

LPG और अन्य ईंधन पहले ही महंगे

मई महीने की शुरुआत में ही कंपनियों ने कमर्शियल LPG, इंडस्ट्रियल डीजल और जेट फ्यूल के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर हैं।

सोने की चमक फीकी, चांदी में तेजी

2 मई को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ 22 कैरेट सोना भी ₹10 गिरा पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹2360 तक सस्ता हुआ 22 कैरेट सोना ₹2160 तक नीचे आया वहीं चांदी की बात करें तो लगातार दूसरे दिन चांदी महंगी हुई दो दिनों में ₹5100 प्रति किलो तक उछाल दिल्ली में चांदी ₹2,55,100 प्रति किलो पहुंच गई। ग्लोबल निवेश बैंक Goldman Sachs के मुताबिक, आने वाले समय में सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है। केंद्रीय बैंकों की खरीद और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना के चलते साल के अंत तक सोना ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। हालांकि शॉर्ट टर्म में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। एक तरफ सोना फिलहाल सस्ता हो रहा है और चांदी महंगी, वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी आम आदमी के बजट पर दबाव बढ़ा सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई का असर और ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Petrol-Diesel Rate: दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये के पार, जानिए अपने शहर में ईंधन और सोने का ताजा रेट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देशभर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने 30 मई...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

SBI की 364 दिन की FD में 2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज? समझें पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश...

गर्मी में नहीं रुक रही खांसी और छींक, तो अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी बहुत तेज पड़ रही...

Somwar Mantra: सोमवार के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, महादेव की होगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा अर्चना करने...

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵