नई दिल्ली, रफ्तार। अब सोने के दामों में गिरावट शुरू हो गई है। ऐतिहासिक कीमत पर पहुंचने के बाद सोना के दाम पिछले तीन से गिर रहे हैं। बीते 3 दिनों में भाव में 2 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को कीमत 900 रुपए, गुरुवार को 1050 रुपए और बुधवार को 50 रुपए कम हुआ है। दरअसल, फेडरल रिजर्व द्वारा हालिया मिनट्स के बाद सोने के दामों पर दबाव है। ऐसा माना जा रहा कि अब लंबे समय तक इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहेगी। उम्मीद के मुताबिक महंगाई में कमी नहीं आ रही है। इस वजह से सोने की कीमतों में गिरावट दिख रही है।
चांदी भी हुई सस्ती
इस हफ्ते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव कम होकर 72650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शुक्रवार को चांदी 500 रुपए गिरकर 92100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि उम्मीद से अधिक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों में मजबूती से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है।
MCX पर सोने की कीमत में 2455 रुपए सस्ती
इस हफ्ते MCX पर सोने की कीमत में 2455 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ती हुई है। यह 71256 रुपए पर बंद हुआ। इसी तरह चांदी भी MCX पर 476 रुपए सस्ती हुई। यह 90548 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 2334 डॉलर प्रति आउंस और चांदी 30.36 डॉलर प्रति आउंस पर बंद हुई है।
89762 रुपए पर किलो चांदी
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक इस हफ्ते 24 कैरेट गोल्ड का क्लोजिंग भाव 7203 रुपए रहा था। 22 कैरेट सोने का भाव 7030 रुपए, 20 कैरेट का 6410 रुपए, 18 कैरेट का भाव 5834 रुपए और 14 कैरेट का भाव 4646 रुपए रहा। इसमें 3% GST और मेकिंग चार्ज जुड़ा नहीं है। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 89762 रुपए रहा।
शहर———22 कैरेट————–24 कैरेट
चेन्नई———67490—————-73630
कोलकाता—– 67290—————-73410
गुरुग्राम——- 67440—————-73560
लखनऊ——-67440—————-73560
बेंगलुरु——–67290—————-73410
जयपुर——– 67440—————73560
भुवनेश्वर——-67290—————73410
हैदराबाद——-67290————–73410
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





