back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Akshaya Tritiya 2024 Gold Rate: अक्षय तृतीया पर बढ़े सोने-चांदी के दाम, अपने शहर के भाव देखें

Gold Silver Price Today: आज अक्षय तृतीया पर सोने की जमकर खरीदारी हो रही है। इस कारण भाव में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दिख रही है। वायदा बाजार में सोना 500 रुपये से अधिक महंगा हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। अक्षय तृतीया पर देशभर में सोना और सोने के गहनों की जमकर खरीदारी हो रही है। लोग चांदी में भी निवेश कर रहे हैं। इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। आप भी ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको आज अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल, वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आ गई है।

500 रुपये से अधिक महंगा

आज सोना एमसीएक्स पर 500 रुपये से अधिक महंगा होकर 72,000 रुपए को पार कर चुका है। चांदी के दाम में भी 700 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। चांदी 85200 रुपये के ऊपर पहुंच चुकी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना आज 554 रुपए की तेजी पर 72193 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। सुबह से ही कीमतों में तेजी दिख रही है। गुरुवार को वायदा बाजार में 24 कैरेट सोना 71639 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में भी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी आई है। 5 जुलाई को डिलीवरी वाली चांदी का आज वायदा बाजार में 761 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी है। यह 85260 रुपये पर पहुंच चुकी है। गुरुवार को यह 84499 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

प्रमुख शहर, 24 कैरेट सोने (प्रति 10 ग्राम ) और चांदी के भाव (प्रति किलोग्राम)

दिल्ली : 73240 रुपये और चांदी 86500 रुपये।

मुंबई : 73090 रुपये और चांदी 86500 रुपये।

कोलकाता: 73090 रुपये और चांदी 86500 रुपये।

चेन्नई: 73150 रुपये और चांदी 90000 रुपये।

जयपुर : 73240 रुपये और चांदी 86500 रुपये।

पटना: 73140 रुपये और चांदी 86500 रुपये।

पुणे: 73090 रुपये और चांदी 86500 रुपये ।

नोएडा: 73240 रुपये और चांदी 86500 रुपये।

लखनऊ: सोना 73240 रुपये और चांदी 86500 रुपये।

गुरुग्राम: 73240 रुपये और चांदी 86500 रुपये।

ग्लोबल मार्केट में भी सोने के भाव बढ़े

भारतीय बाजार की तरह ग्लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। गुरुवार को कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स में सोना 8.47 डॉलर महंगा होकर 2355.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा था। चांदी कॉमैक्स पर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.11 डॉलर महंगा होकर 28.45 डॉलर पर पहुंची है।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बेहद शुभ

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बेहद शुभ होता है। इस दिन सोने में निवेश करने से घर में धन और वैभव में वृद्धि होती है। यह वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। सोने के साथ-साथ लोग इस दिन घर, कार आदि में जमकर निवेश करते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

खरीदारों को बड़ी राहत! हफ्तेभर की आग उगलती कीमतों के बाद आज सस्ता हुआ सोना, क्या अब है निवेश का सही मौका?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले करीब सात दिनों से सोने की कीमतें लगातार तेजी की उड़ान भर रही थीं, लेकिन गुरुवार, 26 फरवरी को इस...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...