back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Silver Price: सोना-चांदी के गिरे भाव, जानें कितना सस्ता हुआ और अभी खरीदना चाहिए या नहीं

Today Gold Silver Price: सोना वायदा सुबह 71169 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। चांदी वायदा 88610 रुपए प्रति किलो पर कारोबार रहा था।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोने और चांदी के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त 2024 की डिलीवरी वाले सोने का वायदा कारोबार आज कमजोर शुरुआत के साथ हुआ। सोने का दाम 71251 रुपए प्रति 10 ग्राम पर से खुलकर कुछ मिनटों में 71072 रुपए पर पहुंच गया। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने का भाव गिरा है। कॉमेक्स पर सोना $2,320 प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रहा है। हाजिर सोने की कीमत $2,303 है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 65840 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71810 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

अमेरिकी फेडरक रिजर्व की बैठक पर निगाहें

दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर निवेशकों की निगाहों टिकी हैं। यह बैठक आज से शुरू हुई है। इस बैठक के नतीजे सोने की कीमतों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बता दें, मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी दोपहर 02.32 बजे 1.46 प्रतिशत यानी 1317 रुपए गिरकर 88612 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। पिछले दिनों चांदी 89929 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ था।

खरीदारी पर एक्सपर्ट की सलाह

एक्सपर्ट के अनुसार आगामी दिनों में इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत 2280 डॉलर से 2330 डॉलर प्रति औंस रह सकता है। एमसीएक्स पर भाव 70500 रुपए से 71800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver New Rates Today: अचानक सस्ती हुई चांदी, हाई से अब 1.56 लाख रुपये से कम; जानिए सोना कितना फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी पर मंगलवार, 24 फरवरी को अचानक ब्रेक लग गया। घरेलू फ्यूचर मार्केट...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...