नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गोफर्स्ट एयरलाइंस की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। कंपनी ने अब 22 जून तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इससे पहले एयरलाइन ने 19 जून तक उड़ानें रद्द की थीं।
Go First Crisis gettyimages_679197248_612x612.jpg
GoFirst की सभी उड़ाने 22 जून तक हुई रद्द
सोमवार को GoFirst ने ट्वीट किया कि 22 जून तक की सभी उड़ानें परिचालन संबंधी कारणों से रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन ने उड़ान रद्द होने से हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि उड़ान रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित हो सकती है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी ने दिवालियापन के लिए अर्जी दी है, लेकिन जल्द ही बुकिंग फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है। हम कोई भी सहायता प्रदान करने का प्रयास करते हैं।
Go First Crisis gettyimages_867100804_612x612.jpg
आर्थिक तंगी से जूझ रहा
GoFirst पिछले महीने से अपना परिचालन बंद कर रखा है। बता दें कि जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। GoFirst को विमान पट्टे पर देने वाली कंपनियों ने विमान वापस करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को एक अनुरोध प्रस्तुत किया है, जिस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
Go First Crisis gettyimages_1232015809_612x612.jpg
गो फर्स्ट की उड़ानेंं 30 मई तक के लिए बंद की गई थी
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने संकटग्रस्त एयरलाइंस कपनी गो फर्स्ट को अपना परिचालन फिर शुरू करने से पहले विस्तृत पुनरुद्धार योजना पेश करने को कहा है। आर्थिक तंगी से गुजर रही गो फर्स्ट की उड़ानेंं 30 मई तक के लिए रद्द कर दी गई थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in





